फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

जेल की हर हरकत पर नजर रखेगी तीसरी आंख

Mon, 01 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 01 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
अब जेल के बाहर और भीतर हो रही सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। बंदियों व बंदीरक्षकों की मनमानी को रोकने के लिए अधिकारियों के आदेश पर जेल प्रशासन ने कई जगह सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। इससे जेल के अंदर बवाल करने वालों या उसको प्रोत्साहित करने वालों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन


इन दिनों जिला कारागार में कर्मचारियों की मिलीभगत से बंदियों की मनमानी चरम पर है। आए दिन हो रहीं घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह व जेल के आला अधिकारियों ने कारागार के भीतर व बाहर की हर गतिविधियों को कैद करने के लिए सीसीटीवी लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों के आदेश पर जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने जेल के मुख्य गेट के साथ परसिर में तीन सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। जिससे बंदियों व बंदीरक्षकों की हर गतिविधि कैमरे में कैद हो सके। जेल अधीक्षक के मुताबिक अब बवाल करने वाले बंदियों के साथ ही बंदीरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। बता दें कि  रविवार की रात बंदियों व बंदीरक्षकों के बीच सामान के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed