{"_id":"5f64e0619d5c6c84a7772f147c8f071b","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-698","type":"story","status":"publish","title_hn":"तदर्थ शिक्षकों के हक के लिए होगा संघर्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तदर्थ शिक्षकों के हक के लिए होगा संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जीआईसी में माध्यमिक शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने तदर्थ शिक्षकों को भरोसा दिया है कि उनकी नौकरी खतरे में नहीं है। शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने कहा है कि तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण का मुद्दा विधान परिषद के सदन में और सदन के बाहर दोनों जगह गूंजेगा। उन्होंने कहा कि अगर हम लोगों ने तदर्थ शिक्षकों की लड़ाई नहीं लड़ी तो हमारा संगठन ही कमजोर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में 85 प्रतिशत शिक्षक तदर्थ हैं।
उन्होंने जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों का शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सुप्रीमकोर्ट में दाखिल याचिका से कुछ साथियों की नौकरी पर आए संकट के बाबत डीआईओएस से मिलकर ज्ञापन सौंपने की बात कही है। जिला मंत्री आलोक शुक्ला ने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों के मान-सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने पाएगा। संरक्षक रामचंद्र सिंह ने शिक्षक का विधायक का स्वागत किया और नवीन कार्यकारिणी से परिचित कराया।