{"_id":"7974cee5925bdd3b9fbfbb506d67e655","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-691","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित टेंपो पलटने से आधा दर्जन लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित टेंपो पलटने से आधा दर्जन लोग जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को लीलापुर के पास एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। तीन लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतापगढ़ से एक टेंपो शनिवार सुबह सवारी लेकर लालगंज जा रहा था। लीलापुर के पास बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार लालगंज कोतवाली के वरिस्ता गांव निवासी सर्वेश (20) पुत्र दर्शन लाल, देवली निवासी मालती देवी (60) पत्नी राम शिरोमणि व तेजगढ़ निवासी अनीसा बानो (65) पत्नी यूसुफ समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को मरहम पट्टी करके घर भेज दिया गया है। उधर, अंतू थाना के पश्चिम गांव निवासी शरद (30) पुत्र सरयू प्रसाद बाइक से शहर आया था। घर लौटते समय छतरपुर के पास नीलगाय से टक्कर हो गई। कंधई थाना के गंगेठी निवासी नीशा वर्मा (18) पुत्री जगरनाथ, इलाहाबाद सोराव निवासी तुलई (50) व अंतू थाना के रामपुर पड़ान निवासी मेहदी हसन (27) भी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन