{"_id":"820c093d2830f684dd7958c1497f4259","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-689","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं सड़ेंगे प्याज और फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं सड़ेंगे प्याज और फल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज और फल खराब होने से परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब उद्यान विभाग किसानों को घाटे से बचाने के लिए लो-कास्ट प्याज भंडार गृह और पैक हाऊस बनवाने के लिए अनुदान दे रहा है। लो कास्ट प्याज भंडार गृह बनवाने के लिए एक लाख 75 हजार की लागत आ रही है। इसमें 50 प्रतिशत उद्यान विभाग अनुदान देगा। वहीं पैक हाऊस बनवाने पर चार लाख की लागत आ रही है। विभाग 50 प्रतिशत अनुदान के साथ बिजली का कनेक्शन दिलाने का दावा कर रहा है।
अक्सर प्याज की खुदाई के समय उसका दाम गिर जाता है। ऐसे में किसान उसे तत्काल बेच देना चाहते हैं। स्टोर की व्यवस्था न होने के कारण तमाम किसानों का प्याज सड़ जाती है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। मुनाफा तो दूर की बात उनकी लागत भी नहीं निकल पाती है। कुछ ही दिनों बाद प्याज का दाम आसमान छूने लगता है। यही हाल फल का है। सीजन में फल सस्ते दामों पर बिक ने लगते हैं। समय बीतते ही दाम आसमान छूने लगता है। किसानों को इस परेशानी से बचाने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों ने नई कार्ययोजना तैयार की है।
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि बेल्हा में अगर लो कास्ट प्याज हाऊस और फल रखने के लिए पैक हाऊस बन जाए तो किसानों के साथ व्यवसायियों को घाटे से मुनाफे की ओर लाया जा सकता है। लो कास्ट प्याज भंडार गृह और पैक हाऊस बनवाने के लिए बेल्हा वासियों से आवेदन मांगा गया है। लागत में 50 प्रतिशत अनुदान के साथ बिजली का भुगतान विभाग करेगा। पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा।