फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

गरीब और नौजवानों के हित में काम कर रही केंद्र सरकार

Sat, 30 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार गरीबों व नौजवानों के हित में काम कर रही है। पूर्व में कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों के कारण आज देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी है। वर्ष  2004 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय में विकास दर 10 प्रतिशत थी। कांग्रेस के समय में यह 4 से 2 प्रतिशत हुई। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथग्रहण के बाद आज तक सिर्फ देश के बारे में सोचा। यह बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्याक्ष व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने शनिवार को मानिकपुर में किसानों, व्यापारियों व युवाओं के बीच कहीं।
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथनानुसार गांव में चौपाल लगाकर उनके साथ रात में समय भी बिताना है।  कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देकर 50 प्रतिशत लोगों को नौकरी दी जाएगी। बचने वाले लोगों को मुद्रा लोन देकर रोजगार दिया जाएगा। केंद्र सरकार बीपीएल परिवारों को मुक्त में विद्युत कनेक्शन व गैस दे रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर मां भारती के सपूत थे। किसी पार्टी की विरासत नहीं थे। इसके पूर्व शहावपुर में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान त्रिभुवननाथ मिश्र, लल्लूराम भारती, ठाकुर प्रकाश सिंह, सरोज त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ल, प्रियांचल शुक्ल, बंशीलाल निर्मल, कमलेश सोनकर, जय कुमार सोनकर, सुशील, गया प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed