{"_id":"959e071f68754c9f67f6b01cbad5ccfa","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-685","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के खिलाफ गरजे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली के खिलाफ गरजे सफाई कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव ने फर्जी संगठन बनाकर साथियों से वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को हुंकार भरी। विकास भवन में डीपीआरओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मचारियों ने चेताया कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। हालांकि इस दौरान डीपीआरओ मौजूद नहीं थे।
शनिवार को विकास भवन में सफाई कर्मचारी संघ ने बैठक कर फर्जी संगठन बनाकर साथियों को गुमराह कर वसूली करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक में पीड़ित सफाई कर्मचारियों की बात सुनने के बाद जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव के नेतृत्व में सभी कमर्चारी डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे। बैठक में सफाई कर्मचारी अली रजा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए संघ ने मृतक आश्रित के लिए नौकरी मांगी। संडवा चंद्रिका ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप सरोज ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा मिला हुआ है। इसलिए अली रजा के आश्रित को नौकरी मिलनी चाहिए।