{"_id":"84dc289b2a6aafa107d1569180e9b2ca","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-682","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सभी ग्राम पंचायतों में खुलेंगे मिनी पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में खुलेंगे मिनी पुस्तकालय
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष कार्याधिकारी पुस्तकालय लखनऊ सांत्वना तिवारी ने कहा है कि जिले की 1255 ग्राम पंचायतों में मिनी पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी। इन पुस्तकालयों के सदस्य बनने वाले लोग अपनी पसंदीदा पुस्तक पढ़ सकेंगे। शनिवार को उन्होंने राजकीय पुस्तकालय में पहले चरण में 13 ग्राम पंचायतों के पुस्कालयों का शुभारंभ करते हुए संचालकों को पुस्तकों का वितरण किया।
जिला राजकीय पुस्तकालय में शनिवार को ग्राम पंचायतों में खुलने वाले मिनी पुस्तकालय के संचालकों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए विशेष कार्याधिकारी पुस्तकालय सांत्वना तिवारी ने कहा है कि लोगों में पढ़ने की अभिरुचि विकसित करने के लिए शासन ने ग्राम पंचायतों में मिनी पुस्तकालय स्थापित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने संचालकों को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि मिनी पुस्तकालयों में कोई भी व्यक्ति सदस्यता लेकर किसी भी पुस्तक को पढ़ सकता है। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए मिनी पुस्कालय को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह शासन का ऐतिहासिक कदम है। जिला पुस्तकालयाध्यक्ष श्याममूर्ति शुक्ल ने बताया कि पहले चरण में खुलने वाले 13 मिनी पुस्तकालयों में डेढ़ लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
अगले वित्तीय वर्ष में इन पुस्तकालयों को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता कर रही डीआईओएस के प्रतिनिधि के रूप में जीजीआईसी प्रिंसिपल गरिमा श्रीवास्तव ने शासन की इस पहल को सार्थक करने के लिए ग्रामीण लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता बताई। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष कार्याधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा अनुराग पांडेय, प्रमोद तिवारी, अरुण चंद्र तिवारी, वीके पांडेय, अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।