फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

निरीक्षण में मिला एनआरएचएम के धन का खुला दुरुपयोग

Wed, 20 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 20 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर भारत सरकार द्वारा अस्पतालों की सफाई के लिए चलाया गई एनआरएचएम की कायाकल्प योजना में संसाधन और धन की बर्बादी जिला अस्पताल में देखने को मिली। बुधवार को एनआरएचएम भारत सरकार की ओर से जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आई तीन सदस्यीय टीम ने जब एक-एक चीजों को खंगालना शुरू किया तो सारी हकीकत सामने आ गई। टीम के इंचार्ज आरएस चौरसिया को कहना पड़ा कि हैरानी इस बात की हो रही है कि मिशन ने सब कुछ दे रखा है। धन और संसाधन की कमी नहीं है। इसका दुरुपयोग किया जाना ठीक नहीं है। इन सबके लिए सीएमएस जिम्मेदार हैं। वे बीमार अस्पताल की रिपोर्ट बनाकर भारत सरकार को सौंपेगे। निरीक्षण से हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण इतनी बारीकी से किया जा रहा था कि कोई भी डॉक्टर टीम के साथ ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। लोग पीछा छुड़ाते रहे।
विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री ने अस्पतालों को भी स्वच्छता अभियान से जोड़ दिया है। इसको नाम दिया है कायाकल्प। इसका उद्देश्य है कि अस्पताल में गंदगी न हो। जो भी धन और संसाधन मुहैया कराए गए हैं उनका अच्छे से उपयोग हो। स्टाफ और कर्मचारी स्वच्छता से काम करें। उनको उपकरणों के संचालन के तौरतरीके मालूम हाें। जिससे इन सबका लाभ मरीजों को मिल सके। कायाकल्प योजना से जुड़े तमाम बिंदुओं पर अमल हो रहा है कि नहीं, इसकी पड़ताल करने के लिए एनआरएचएम ने टीमें गठित की हैं। टीमें अस्पताल में जाकर योजनाओं, संसाधनों और धन की उपयोगिता की हकीकत खंगाल रही हैं। इसी क्रम में मिशन की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को आरसी चौरसिया की अगुवाई में जिला अस्पताल आई थी। संसाधनों का सही इस्तेमाल न होने से टीम को झटका लगा।
विज्ञापन


एक्स-रे से लेकर वार्ड तक कुपोषण से लेकर पैथालाजी तक कर्मचारी और स्टाफ बिना एप्रेन और हैंडगल्ब्स के काम करते दिखे। नर्सों ने सिर में टोपी नहीं लगाई गई थी। फर्श पर झाडू और पोछा नहीं किया गया था। मशीनों और उपकरणों का रखरखाव सही नहीं मिला। इसका इस्तेमाल और सफाई कैसे की जाती है, लोगों को पता नहीं था। जहां फिनायल की जरूरत है, वहां पर ब्लीचिंग पाउडर या फिर पानी से सफाई और धुलाई की बात टीम के सामने आई। इससे टीम ने माथा पकड़ लिया। हालांकि टीम को कुछ काम अच्छा भी लगा। कुपोषण वार्ड, एक्सरे कक्ष, इंजेक्शन ट्राली और लाउंड्री की तारीफ भी की। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर पीएस मिश्रा, एसके तिवारी और डीपीएम कंचन बाला रहीं। निरीक्षण के बाद अमर उजाला से बातचीत में इंचार्ज आरएस चौरसिया ने बताया कि जांच में कुछ चीजें अच्छी भी मिली हैं। धन और संसाधन का सही इस्तेमाल यहां पर नहीं दिखा है। इसके लिए मुख्य चिकित्साधीक्षक जिम्मेदार हैं। वे इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजेंगे। सभी की फोटोग्राफी कराई गई है। इस बारे में प्रभारी सीएमएस डॉक्टर पीएस मिश्रा का कहना है कि वे तो इंचार्ज हैं। सही जानकारी सीएमएस डॉक्टर आरडी द्विवेदी के आने के बाद ही मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed