{"_id":"6b29e04b63ca79b87912885b25741942","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-619","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसतपुर गांव में चार माह से विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसतपुर गांव में चार माह से विद्युत आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के सरसतपुर गांव में चार माह से विद्युत आपूर्ति ठप है। लाइन में खराबी के चलते अब तक इस गांव की आपूर्ति बहाल नहीं कराई जा सकी है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी से ग्रामीण खफा हैं। उन्हें बिल तो उन्हें जमा करना पड़ रहा है, लेकिन आपूर्ति मिल ही नहीं रही है।
चार माह पूर्व सरसतपुर जाने वाली 11 हजार की लाइन में फाल्ट आ गया था। जिसके कारण सरसतपुर गांव की आपूर्ति ठप हो गई थी। अब तक इस गड़बड़ी को ठीक नहीं किया जा सका है। आपूर्ति बाधित होने से किसान, छात्र, ग्रामीण सभी परेशान हैं। इस बाबत कई बार विभाग को तथा तहसील दिवस में शिकायत की गई, लेकिन अब तक उस दिशा में कोई ठोस प्रयास सामने नहीं आया है।
गांव के प्रमोद, रणविजय, राम सिंह, हौसिला, समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि वह विभाग का चक्कर काटते काटते थक चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में अब धरना प्रर्दशन के अलावा कोई चारा नहीं बचता है। उपभोक्ताओं की यह भी पीड़ा है कि बगैर आपूर्ति के ही बिजली का बिल प्रतिमाह जमा करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस बाबत विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट करते हुए ठप पड़ी आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।