{"_id":"c832dc87fc2e5e03d753c0aed849e584","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-618","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सांसद ने जनता के साथ की विकास कार्यों पर चर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सांसद ने जनता के साथ की विकास कार्यों पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ताओं के साथ सांगीपुर स्थित गांधी इंटर कालेज ने बैठक कर विकास कार्यों की चर्चा की। रामपुर खास में कराए जा रहे विकास कार्यों की बाबत प्रमोद तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना समुचित विकास का सपना साकार नही हो सकता। तिवारी ने कहा कि विकास में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका भी होती है। इन्हीं जनप्रतिनिधियों के जरिए गरीब व जरूरतमंद जनता की अपेक्षाएं पूरी होती हैं। संयोजन प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख ममता अशोक सिंह बबलू, ओमप्रकाश पांडेय, अशोक सिंह, शैलेंद्र सिंह, पवन शुक्ला, अरविंद मिश्रा, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे। इसके पश्चात सांसद प्रमोद तिवारी ने देउम चौराहा पहुंचकर बाबा बूढ़ेनाथ क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन