फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

धूप बेअसर, ठंड का दौर जारी

Wed, 20 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 20 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
बुधवार को दोपहर में निकली धूप पूरी तरह बेअसर रही। धूप सेंकने के लिए कार्यालय और घरों कीछतों पर बैठे लोग ठंड से कांपते रहे। शाम होते ही एक बार फिर लोग गलन भरी ठंड की चपेट में आ गए। बरसात से आई नमी के चलते अभी ठंड से निजात मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में बुधवार को भी ठिठुरन भरी ठंड का दौर जारी रहा। सुबह आसमान में छाए बादलों के बीच से दोपहर में निकले सूर्यदेव को देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्हें ऐसा लगा कि धूप निकलने से अब मौसम साफ हो जाएगा। मगर धूप में घंटों बैठने के बाद भी कोई राहत नहीं मिली। शाम को चार बजते ही शीतलहर का दौर फिर शुरू हो गया। बुधवार की शाम तापमान में आई गिरावट से शाम होते ही ठंड का स्वरूप भीषण हो गया। घरों, दुकानों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर लोग अलाव को घेरे हुए थे। धूप देखकर ठंड का कम होने का अंदाजा लगाने वालों को शाम को उस समय झटका लगा, जब शीतलहरी ने एक बार फिर उन्हें हिला दिया। इधर मौसम साफ होने से जिला प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक बंद स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed