फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

डांटने से नाराज छात्र ने गुरुजी पर तान दिया तमंचा

Thu, 14 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
डांट फटकार से आक्रोशित छात्र ने साथी के साथ विद्यालय पहुंचकर शिक्षक पर तमंचा तान दिया। इससे खलबली मच गई। इसकी जानकारी होने पर विद्यालय का स्टाफ उससे भिड़ गया। धक्कामुक्की के बीच तमंचा नीचे गिर गया। अफरातफरी के बीच दोनाें आरोपी में से एक फिल्मी स्टाइल में बाइक से परिसर से फरार हो गया। वहीं दूसरा भी चहारदीवारी फांदकर भाग निकला।
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के लीलावती इंटर कालेज में कक्षा 12 का एक विद्यालय पहुंचने के दो तीन घंटे बाद परिसर से बाहर निकल जाता था। उसकी हरकतों से परेशान शिक्षकों ने कई बार टोका, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को भी वह विद्यालय पहुंचा और तीसरे घंटे में परिसर छोड़कर बाहर जाने लगा। इस पर शिक्षक जीतेन्द्र पांडेय व लिपिक नीरज ने उसे डांटा फटकारा। यह बात उसे नागवार गुजरी। उसने बाहर इंतजार कर रहे बाइक सवार अपने एक साथी को यह बात बताई। इसके बाद तैश में आकर दोनों बाइक से विद्यालय परिसर के अंदर पहुंच गए। इसके बाद शिक्षक पर तमंचा तान दिया। इस बीच विद्यालय में मौजूद स्टाफ ने हिम्मत दिखाई और दोनों से भिड़ गए।
विज्ञापन


धक्कामुक्की के दौरान तमंचा के साथ कारतूस नीचे गिर गया। खुद को घिरते देख छात्र का साथी बाइक स्टार्ट कर भाग निकला। मौका देखकर छात्र भी विद्यालय की चहारदीवारी फांदकर भाग निकला। शिक्षकों ने तत्काल घटना की जानकारी सांगीपुर पुलिस को दी। सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तमंचे तथा कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की जांच पड़ताल में आरोपी छात्र के साथी की पहचान कर ली है। विद्यालय में शिक्षक पर तमंचा तानने की सूचना आसपास के विद्यालयों में पहुंच गई। जिससे शिक्षकाें में आक्रोश पनप गया। इस बाबत सांगीपुर थानाध्यक्ष से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed