{"_id":"0e50a5a1b7be122d97ed6a34bdba59c0","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-610","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने खोला नौकरियों का पिटारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने खोला नौकरियों का पिटारा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वर्ष पर स्वास्थ्य विभाग ने बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खोला है। विभाग की ओर से विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उत्साह है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ डाकघर में जुट रही है। वहीं बुक स्टालों पर भी फार्म खरीदने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ लग रही है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग में काफी दिनों से तमाम पद खाली हैं।
सीएचसी व पीएचसी पर कर्मचारी न होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इन पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों से जिला मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय प्रतापगढ़ से ऑफलाइन आवेदन मांगा गया है। सूचना मिलने के बाद से अभ्यर्थियों की भीड़ बुक स्टालों पर लग रही है। सुबह से शाम तक डाकघर में टिकट खरीदने के लिए अभ्यर्थियों की लाइन लग रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मानदेय पर एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, जीएनएम डिप्लोमा, ब्लॉक एकाउंटेंट मैनेजर, फार्मासिस्ट, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी है। कुल 77 पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मांगे गए आवेदन के लिए योग्यता स्नातक व विभिन्न ट्रेडों में डिप्लोमा रखी गई है। एएनएम डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी एएनएम, जीएनएम डिप्लोमा धारक स्टाफ नर्स, डीएमएलटी डिप्लोमा वाले लैब टेक्नीशियन, स्नातक व पीजीडीसीए वाले अभ्यर्थी जीएनएम डिप्लोमा, बीकाम डिग्रीधारक ब्लाक एकाउंटेंट मैनेजर, बीफार्मा डिग्रीधारक फार्मासिस्ट, स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके पांडेय ने बताया कि जिले में रिक्त चल रहे पदों के लिए आवेदन मांगा गया है। साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।