फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

पानी के लिए तरस रहे लालगंज कस्बे के लोग

Wed, 13 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 13 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
हाईवे निर्माण के दौरान पानी सप्लाई की पाइप को तोड़ देने से कस्बे के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। एनएच व जलनिगम के अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। लालगंज कस्बे से होकर निकलने वाले लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण के चलते पखवारे भर पहले कस्बे में पानी सप्लाई करने वाली जलनिगम की पाइप टूटने से कस्बेवासियों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि लोगों को दो बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पानी की किल्लत के चलते कस्बे वासियों की दिनचर्या पटरी से उतर गई है। शिकायत के बाद जलनिगम के अधिकारी कस्बे में पहुंचे और जांच पड़ताल की। जांच में पाया गया कि एनएच के निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारियों ने बगैर जलनिगम को सूचना दिए सप्लाई की पाइपलाइन उखड़वा दी। इसकी जानकारी होने पेर जलनिगम के अधिकारियों ने एनएच के अधिकारियों से वार्ता कर पाइपलाइन दुरुस्त कराने का प्रयास किया, लेकिन जलनिगम के कर्मचारियों के मुताबिक एनएच निर्माण में लगे कर्मचारी पाइपलाइन डालने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


 एनएच और जलनिगम के अधिकारियों के बीच तनातनी बरकरार है। इसका खामियाजा कस्बे वासियों को भुगतना पड़ रहा है। पानी की किल्लत जल्द दूर नहीं हुई तो कस्बेवासी जल्द ही सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का मन बना रहे हैं। इस बारे में एसडीएम वाईबी सिंह ने बताया कि जानकारी नहीं है। अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही जलनिगम की टूटी पाइप ठीक कराकर कस्बे के लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed