फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

अप्रैल से लागू होगा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन

Thu, 07 Jan 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 07 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
जिले में एक अप्रैल से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना लागू हो रही है। इस योजना से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित कराने के लिए राशनकार्डों की फीडिंग कार्य तेजी से हो रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अभी तक 80 प्रतिशत राशनकार्डों की फीडिंग हो गई है।
विज्ञापन


पहले चरण में प्रदेश के 39 जिलों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना लागू हो चुकी है। दूसरे चरण में बेल्हा सहित अन्य जिलों में एक साथ योजना लागू होने जा रही है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को नए ढंग से चिह्नित किया जाएगा। शहरी और ग्रामीण इलाकों के गरीब परिवारों को दो रुपये किग्रा गेहूं और तीन रुपये किग्रा चावल दिया जाएगा। योजना से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए इन दिनों राशनकार्डों की ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 7,07,000 राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से 5,60,000 राशनकार्डों की फीडिंग हो चुकी है। एआरओ सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि राशनकार्डों की फीडिंग का काम तेजी से हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी कोटेदारों के माध्यम से राशनकार्ड बनाने के लिए फार्म भराया गया था। जिसे कंप्यूटर में फीड कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति ने राशनकार्ड के लिए फार्म न भरा हो तो वह किसी भी साइबर कैफे से विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन फार्म भर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed