फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

चोरों को दौड़ाया, फायरिंग से आपरेटर जख्मी

Tue, 05 Jan 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 05 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
 नमकशायर सई नदी पर बन रहे पुल का सामान चुराने आए चोरों ने फायरिंग की। इससे आपरेटर जख्मी हो गया। उसके साथी उसे इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल ले गए। पुलिस को घटना की जानकारी नही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के नमकशायर से दिलीपपुर की ओर सई नदी पर पुल का निर्माण हो रहा है। पुल का काम दिन रात किया जा रहा है। सोमवार की रात करीब आधा दर्जन की संख्या में आए चोर लोहे का सामान चुराकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


 तभी मजदूरों की निगाह पड़ गई। मजदूरों ने शोर मचाते हुए चोरों को पकड़ने के लिए दौड़ा लिया। लोगों को आता देख चोर फायरिंग करने लगे। इस दौरान आपरेटर घनश्याम पाठक के पैर में छर्रा लग गया। जबकि फायर के दौरान बचने के लिए जमीन पर लेटते समय दूसरा मजदूर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों के दौड़ने पर चोर फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस घटना की जानकारी मजदूरों ने पुलिस को नही दी। साथियों की सूचना पर पहुंचे कार्यदाई संस्था के लोग घायल आपरेटर व मजदूर को लेकर इलाज कराने चले गए। चौकी इंचार्ज पृथ्वीगंज ने बताया कि इस तरह के घटना की सूचना नही है। वह मामले को दिखवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed