{"_id":"c1d654fc491e1046f5d07b73eaeaa492","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-577","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर चोरों ने उड़ाये हजारों का सामान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर चोरों ने उड़ाये हजारों का सामान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंध लगाकर चोर दुकान से हजारों का सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावां पाइकगंज बाजार में बनकट कामा कड़रों निवासी आदित्य कुमार पुत्र पुत्ती लाल ने राधेश्याम के मकान को किराए पर लेकर जनरल स्टोर की दुकान खोल रखी है। सोमवार की रात वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया। रात में अज्ञात चोरों ने दुकान में पीछे से सेंध लगा दी।
इसके बाद कमरों को ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपये नकद व दुकान में रखे सामान उड़ा दिए। सुबह वह दुकान का ताला टूटा देख सन्न रह गए। आदित्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहंची पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।