फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

नौकरी की लालच में पिता को कुल्हाड़ी से मारा था

Mon, 04 Jan 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 04 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
बेरोजगारी से परेशान बेटे ने नौकरी की लालच में अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। हत्या के आरोपी युवक के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पूरे ठकुराइन जटुआ टप्पा निवासी रामदीन यादव खुंडौर रेलवे स्टेशन पर बतौर केबिनमैन तैनात था। 12 जुलाई 2015 को केबिन से कुछ दूर रामापुर नहर पुलिया के पास उसकी धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके खुलासे के लिए थानेदार लगातार हाथ पैर मार रहे थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी। सोमवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी रामदीन के बेटे को दबोचकर घटना का खुलासा करने का दावा किया।
विज्ञापन


एसओ कोहड़ौर रियाज अहमद ने बताया कि रामदीन के चार बेटे व दो बेटियां थीं। वह रायबरेली से स्थानांतरण के बाद खुंडौर रेलवे स्टेशन आया था। वह परिवार से दूर रहता था। बड़े बेटे अमित कुमार यादव को पिता का रवैया पसंद नहीं आ रहा था। कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। एसओ के मुताबिक बेरोजगार अमित ने रुपये और नौकरी की लालच में गुस्से में आकर अपने पिता की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी थी। वह चाहता था कि परिवार की माली हालत सुधर सके और उसे रेलवे में मृतक आश्रित की नौकरी मिल जाए। इसके लिए वह सुनियोजित प्लान के तहत घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कोहड़ौर बाजार के करीब से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। मीडिया के सामने अमित ने पिता की हत्या करने की बात कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रेलकर्मी रामदीन की हत्या का खुलासा करने में जुटी पुलिस की मदद मृतक के सहयोगियों ने ही की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि रामदीन ने डीआरएम को शिकायती पत्र देकर परिवार के लोगों से अनहोनी की आशंका जताई थी। जिसके बाद उसका तबादला रायबरेली से खुंडौर रेलवे स्टेशन के लिए हो गया। छानबीन के दौरान पुलिस को यह बात खटकी और रामदीन के साथियों की आशंका के बाद पुलिस ने अमित को ही निशाने पर लेकर पूछताछ करना शुरू किया। नौकरी के लिए अमित ने आवेदन भी कर दिया। जिसकी विभागीय जांच चल रही है।

रेलवे में केबिनमैन की नौकरी करने वाले रायबरेली जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के जटुआ टप्पा पूरे ठकुराइन रामदीन ने मकान बनवाने के लिए मंजीत सिंह उर्फ सीटी सरदार व बबलू मौर्या से सात लाख रुपये कर्ज लिए थे। बीच में नौकरी छोड़कर रामदीन संगत में चला गया। जिसके चलते रामदीन के घर पर आकर लोग कर्ज की भरपाई के लिए दबाव बनाने लगे। जिससे परिवार के लोग कर्ज चुकता करने के लिए परेशान हो गए। इस पर उसने फिर आकर नौकरी ज्वाइन कर ली।


रामदीन नौकरी के दौरान ही वैराग्य जीवन व्यतीत करने लगा था। इससे पूरा परिवार परेशान होकर पाई-पाई के लिए मोहताज हो गया। जब भी अमित या उसकी मां रुपये की मांग करती वह आनाकानी करने लगता। बच्चों व पत्नी से नफरत के कारण रामदीन से दूरी बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed