{"_id":"f9d6ee655e2211b20e14c324686488fb","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-564","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में जमकर मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। हथिगवां थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार व हरिहरकृपाल मिश्र के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को शैलेंद्र की गाय खूंटा तोड़कर हरिहरकृपाल मिश्र की जमीन की तरफ चली गई। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों से लाठी डंडे निकल पड़े और जमकर मारपीट हुई।
इसमें शैलेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार व राजेंद्र कुमार पुत्र मैथिलीशरण मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित शैलेद्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही इंद्रदेव, सुमित और अमित के खिलाफ 323, 504, 506 व 452 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। उधर हरिहरकृपाल मिश्र ने मैथिलीशरण मिश्र, राजेंद्र, शैलेंद्र व नागेंद्र मिश्र के खिलाफ 308, 323, 452, 506, 352, 427 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर कुंडा के इटौरा गांव में मदनलाल, खेमहिन पत्नी श्यामलाल व रामझाऊ पटेल के बीच मारपीट हो गई। इससे तीनों घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में मीना पत्नी राम लौटन को कुछ लोगों ने पीट दिया।