फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

अब व्यापारी खुद करेंगे अपनी हिफाजत

Sat, 02 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
आए दिन हो रही व्यापारियों के साथ वारदात सहमे व्यपारी अब अपनी हिफाजत के लिए खुद आगे आए हैं। अब अगर किसी व्यापारी के साथ कुछ भी घटना घटित होती है तो उसे पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। वह भी सिर्फ 18 रुपये सलाना किस्त पर।
विज्ञापन


बाबागंज स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह छावड़ा ने कहा कि बीते वर्ष में लूट, हत्या और छिनैती की जो घटनाएं हुई हैं, उनमें से अधिकांश व्यापारियों के साथ हुई है। जिला महामंत्री राजेंद्र केसरवानी ने कहा कि जिले का व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी कंछल ने एक बीमा कंपनी से समझौता कर व्यापारियों की सुरक्षा के लिए बीमा योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 30 रुपये वार्षिक किस्त का भुगतान करने वाले व्यापारियों के  साथ अगर किसी तरह की वारदात होती है, तो उन्हें पांच लाख रुपये मिलेंगे। नगर अध्यक्ष अमर केसरवानी ने जिले की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए कहा कि जिले की पुलिस स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। इसके साथ्ज्ञ ही व्यापारियों ने जिला प्रशासन को चेताया है कि अगर हत्या, लूट और छिनैती की घटनाओं पर विराम नहीं लगा तो व्यापारी आन्दोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान उन्होंने अशोक कुमार सिंह को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपते हुए मनोनयन पत्र सौंपा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम शंकर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed