{"_id":"1904dd4bc6d5248d8add5d4cb567c490","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-561","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपराधिक इतिहास वाले जिपं सदस्यों पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपराधिक इतिहास वाले जिपं सदस्यों पर पुलिस की नजर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के नवनिर्वाचित 15 जिला पंचायत सदस्यों के पीछे दो-दो वर्दीधारी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस की तैनाती से नेता भले ही अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हों, लेकिन इसके पीछे खाकी का भी दिमाग काम कर रहा है। आपराधिक इतिहास वाले नेताओं के साथ लगे पुलिसकर्मी किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत तत्काल अपने मुखिया तक पहुंचाएंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी करने वाले सदस्यों का खाका पुलिस ने तैयार कर लिया है। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अपनी कमर कसने के साथ ही ठोस रणनीति भी तैयार की है। पुलिस प्रशासन ने आपराधिक प्रवृत्ति के सदस्याें की थानेवार कुंडली तैयार करवा ली है। जनपद के 61 जिला पंचायत सदस्यों में पुलिस की जांच के दौरान 15 सदस्यों की आपराधिक कुंडली सामने आई है। इनसे पुलिस को भय है कि यह चुनाव के दौरान गड़बड़ी करवा सकते हैं। इनमें तीन महिला भी शामिल हैं। उन पर नजर रखने के लिए एक सिपाही व एक होमगार्ड को उनके साथ तैनात कर दिया गया है।
हालांकि अधिकारियों का दावा है कि जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा के लिए उन्हें पुलिसकर्मी और होमगार्ड उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन विभागीय सूत्रों की मानें तो साथ में रहने वाले पुलिसकर्मी किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका होने पर तत्काल अपने मुखिया को खबर देंगे। मजेदार बात यह है कि जिला पंचायत सदस्य सुरक्षाकर्मी मिलने से फूले नहीं समा रहे हैं। प्रशासन की ओर से सदस्यों के साथ लगाए गए वर्दीधारियों को आलाधिकारियों ने निर्देश दिया है कि वह सदस्यों की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके बाद भी किसी तरह की गड़बड़ी सदस्य करता है और उसके साथ रहे पुलिसकर्मी सूचना नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना के भानापुर निवासी विनय, विनौका निवासी सुभाष, पट्टी कोतवाली के सदहा निवासी रीना देवी पत्नी विनोद, रामकोला निवासी लालती पत्नी जीतलाल, कंधई थाना के मंगरौरा निवासी रामदेव, अंतू के पुरब गांव निवासी भीमसेन, सांगीपुर थाना के भैसना निवासी धरमराज, उदयपुर थाना के मुस्तफाबाद निवासी महेन्द्र, नवाबगंज थाना के वाहिदगंज निवासी अनिल पटेल, जनवामऊ निवासी योगेन्द्र सिंह, हथिगवां थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी बब्लू सिंह, महेशगंज दबवाका पुरवा निवासी उमाशंकर, नरियावां निवासी कांती शुक्ला, कुंडा के हेरहवई निवासी प्रकाश सिंह व मानधाता थाना के खरवई निवासी जलील को एसपी की ओर से सुरक्षा गार्ड दिया गया है। इनके साथ एक आरक्षी व एक होमगार्ड की तैनाती की गई है।