फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

ग्रीटिंग कार्ड बोलेंगे ‘हैपी न्यू ईयर’

Wed, 30 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 30 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
नये साल में ग्रीटिंग कार्ड सिर्फ शुभकामना संदेश ही नहीं देंगे बल्कि ‘हैपी न्यू ईयर’ भी बोलेंगे । इस बार इस तरह के कार्ड बाजार में छाए हुए हैं, जिनकी भरपूर डिमांड है। ऐसे भी कार्ड हैं जो लोगों के खोलते ही सितारों से आपका स्वागत करेंगे और नए वर्ष की बधाई देंगे। शहर की दुकानें रंगबिरंगी ग्रीटिंग कार्ड सजी हैं। चौराहों पर आर्टीफिसियल के साथ ही असली फूलों के बुके भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नए साल के आगमन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। नए साल को विश करने के लिए लोगों का तरीका अलग-अलग तरह का होता है। युवा बधाई देेने के लिए ग्रीटिंग का इस्तेमाल करते हैं। आधुनिकता के युग में सोशल मीडिया ने ग्रीटिंग बाजार को काफी कमजोर कर दिया है। मगर इसके बावजूद लोग अभी ग्रीटिंग के माध्यम से नए साल विश करना नहीं भूलते हैं। साल के आगमन के पहले से ही बाजारों में दुकानें सजी हुई हैं। यही नहीं युवाओं ने अपने मनमुताबिक ग्रीटिंग खरीदना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा एक जनवरी को बेचे जाने के लिए आर्टीफिसियल व असली फूलों के बुके भी तैयार किए जा रहे हैं। इसमें नेमप्लेट के साथ ही नए साल का बधाई संदेश भी लगाया जा रहा है। यही नहीं इस बार ग्रीटिंग खोलने पर युवाओं को ‘ हैपी न्यू ईयर’ की आवाज भी सुनाई देगी। यह ग्रीटिंग देखने में तो खूबसूरत है ही इसके खुलते ही संगीत के साथ सितारें उड़ने लगेंगे। इसे इस तरह से बनाया गया है कि इसको खोलने वाले के आसपास रंगीन पन्नियों से बने सितारे बिखर जाएंगे। साथ ही गीत के साथ हैप्पी न्यू ईयर का संगीत भी बजने लगेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 दुकानों पर कई तरह के ताजमहल के प्रतीक भी मौजूद हैं। जिसे  बहुत ही खूबसूरती से तराशा गया है। यह युवाओं को खासा आकर्षित कर रहा है। इनमें कुछ ऐसे हैं जो इलेक्ट्रिक से भी चलने वाले हैं। इसके अलावा घड़ियां, फ्रेम में सजी बेहतरीन पेंटिंग भी बाजारों में उपलब्ध है।


 नए साल पर ग्रीटिंग के साथ ही फूल और बुके देने का भी प्रचलन बढ़ा है। इसके चलते फूलों की अलग दुनिया ही तैयार हो गई है। इसमें कुछ आर्टिफिसियल तो कुछ असली फूलों से बेहतरीन गिफ्ट तैयार किए जाते हैं। यही नहीं बुके में रंगीन पन्नियों से जड़े सितारे के साथ ही असली फूलों की महक भी मिलेगी। फूल विक्रताओं की मानें तो सबसे अधिक डिमांड  गुलाब के फूलों का  रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed