फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

तोड़फोड़ के बाद फूंक दी शराब की दुकान

Wed, 30 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 30 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
सदर बाजार में शराब की दुकान में रुपयों को लेकर हुए विवाद में नशेड़ियों ने तोड़फोड़ के बाद दुकान को आग के हवाले कर दिया। जान बचाने के लिए सेल्समैन भाग निकले। पुलिस पूछताछ के बाद दबंग नशेड़ियों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

सदर बाजार में मवेशी अस्पताल के सामने अंतू थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी सत्येंद्र सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। बुधवार देर शाम सेल्समैन राजू सिंह और मनोज सिंह दुकान पर बैठकर ग्राहकों को शराब दे रहे थे। करीब सात बजे एक बाइक से दो युवक शराब लेने पहुंचे। शराब लेने के बाद रुपये को लेकर सेल्समैन से उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन


 उन्होंने सेल्समैन से गालीगलौज करना शुरू कर दिया। यह देख सेल्समैन ने भीतर से दुकान का गेट बंद कर लिया। वे शराब लिए बिना ही वहां से चले गए। करीब दस मिनट बाद दर्जनभर से अधिक युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे। सेल्समैन दबंगों की मंशा समझ गया। आसपास के लोग जब तक मामला समझते कि उससे पहले ही दबंग तोड़फोड़ करने लगे। यह देख सेल्समैन अपनी जान बचाने के लिए दुकान छोड़कर पीछे के रास्ते से भाग निकले। नशेड़ियों ने इसके बाद दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने दुकान को अपने आगोश में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में फायरब्रिगेड और पुलिस मौके की ओर भागी। इसके पहले ही हमलावर वहां से भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरब्रिगेड ने किसी तरह आग बुझाई। नगर कोतवाल हरपाल सिंह, मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी संजय पांडेय सेल्समैन की खोजबीन करने लगे। काफी देर बाद सेल्समैन सामने आए और पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नीरज पांडेय भी पहुंचे। मातहतों से पूछताछ के बाद तांडव मचाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एएसपी ने बताया कि आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

दबंगों के तांडव के बाद अंग्रेजी शराब की दुकान में आग लगाने की घटना देख रहे शराब लेने आए लोग सहम गए। वे पास स्थित देसी शराब की दुकान के करीब छिपकर नजारा देखने लगे। आग ने विकराल रूप धारण किया तो वे अपनी जान बचाने के लिए भागे। पीछे से दुकानदार भी अपनी दुकान बंद कर भागा।

सदर बाजार से करीब पचास मीटर दूर अंग्रेजी शराब की दुकान पर दबंगों का तांडव जारी रहा। चौराहे पर मौजूद पुलिस जांच ही करती रही। आग की लपटें उठने के साथ ही आसपास के लोगों के दौड़ने के बाद चौराहे पर मुस्तैद पुलिस को घटना की जानकारी हो सकी।


अंग्रेेजी शराब की दुकान में दबंगों की लगाई आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शराब व्यवसाय से जुड़े लोगों की मानें तो आग के दौरान शराब भी जलकर नष्ट हो गई। दुकान में रखे रुपये और लेखा-जोखा का रजिस्टर भी जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed