{"_id":"144dd9ea7da25f5a10148337ece31b8f","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-403","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलर से भिड़ी बाइक, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलर से भिड़ी बाइक, अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज के रायपुर तियाईं के पास ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पिलर से जा भिड़ी। हादसे में घायल दोनों लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में अधेड़ की मौत हो गई।
बाराबंकी जिले के मुरादाबाद निवासी कमल किशोर यादव (50) व मो. जलील (35) परिजनों के साथ लखनऊ में रहते हैं। मंगलवार को दोनों बाइक से लालगंज में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बुधवार को सुबह वे लखनऊ वापस लौट रहे थे। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज कोतवाली के रायपुर तियाईं चौराहे के समीप किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे वन विभाग के पिलर से जा टकराई। दोनों जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में कमल किशोर की सांसे थम गई। मो. जलील की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।