फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

संदिग्ध परिस्थितियों में जली छात्रा

Sun, 22 Nov 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 22 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे बुद्धीधर गांव में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से बीए की छात्रा आग का गोला बन गई। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े तो उनके होश उड़ गए। शोरशराबे पर गांव के लोग भी पहुंचे और किसी तरह से आग बुझाई। आननफानन में उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर उसने इलाहाबाद रेफर कर दिया। युवती की एक माह बाद शादी होने वाली है। घटना के वक्त उसका होने वाला पति भी घर में मौजूद था।
विज्ञापन

पूरे बुद्धीधर गांव निवासी पुत्तीलाल निर्मल की पुत्री बबली (20) बीए की छात्रा है। वह रविवार की सुबह साढ़े छह बजे चाय बनाने के लिए घर के अंदर गई थी। इस दौरान उसके कपड़ों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। वह जब तक शोर मचाती तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। चीख सुनकर घर के लोग अंदर भागे तो उसकी हालत देखकर उनके होश उड़ गए। शोर पर गांव के लोग पहुंचे और किसी तरह से आग बुझाई। जल्दबाजी में उसे गाड़ी से लखपेड़ा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उस तुंरत इलाहाबाद के लिए भेज दिया। इस पर परिजन उसे लेकर इलाहाबाद चले गए। उसका इलाज इलाहाबाद के एसआरएन में चल रहा है। जानकारी के अनुसार छात्रा की शादी अगले महीने में होने वाली है। उसका होने वाला पति भी इस दौरान घर आया हुआ था। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। घर पर किसी के न होने के कारण ताला लगा है।
विज्ञापन



शौच गई किशोरी से दुराचार
परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
परियावां। शौच के लिए गई किशोरी से एक युवक ने बलात्कार किया। चंगुल से छूटने पर किशोरी ने शोर मचाया तो परिजनों के साथ ही गांव के लोग दौड़े । इस पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने परिजनों को आपीबीती बताई तो वे आक्रोशित हो उठे। गांव के लोग युवक की खोजबीन करने लगे, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी शनिवार रात में शौच के लिए गई थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। किशोरी उसके चुंगल से छूटने के बाद चिल्ला पड़ी। उसके शोर मचाने पर गांव के लोगों के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के दौड़ने पर युवक भाग निकला। उधर किशोरी की आपबीती सुनकर परिजनों के साथ ही गांव के लोग भी आक्रोशित हो गए। युवक की खोज करने लगे। उसके न मिलने पर उसके घर गए और परिजनों को भी बुरा भला कहा। सुबह घटना की तहरीर परिजनों ने दी तो पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र कुमार पुत्र बाबूलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



वैचारिक मंथन पर हुई निबंध प्रतियोगिता
कुंडा (ब्यूरो)। कस्बा स्थित टीपी इंटर कालेज में दो वर्गों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा संतोष कुमार ओझा के दिशा निर्देशन में आयोजित की गई। संस्था के संचालक शक्ति प्रकाश ओझा ने इस प्रकार के आयोजन को सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार की परीक्षाओं से छात्र और छात्राओं का बौद्धिक विकास होता है। परीक्षा आयोजन में गौरव कुमार, संतोष कुमार ओझा, नवदीप त्रिपाठी, मनोज कुमार, विपिन कुमार, पवन कुमार, अनुपम, अतुल कुमार, योगेंद्र कुमार, सूरज कुमार, अशरफ आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed