फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

कल्पना के नाम पर बनेगी सड़क

Sun, 22 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 22 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
कुंडा। छेड़खानी का विरोध करने पर जान से हाथ धोने वाली कल्पना के नाम पर 20 लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी। यह आश्वासन कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने गांव पहुंचकर उसके पिता जगदीश को दिया। इसके साथ ही गांव को ट्रांसफार्मर, पिता को एक हैंडपंप व दो सोलरलाइट देने का वादा किया। इसके साथ ही कल्पना की सहेली आरती को भी स्कूल जाने के लिए नई साइकिल दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के बड़गों हेम का पुरवा गांव में चार दिन पूर्व घर से कोचिंग जा रही छात्रा कल्पना पुत्री जगदीश की बाइक सवार सीटू ने टक्कर मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान उसके साथ रही आरती भी घायल हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर रविवार को कौशांबी सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सोनकर उसके घर पहुंचे और पिता जगदीश पटेल से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


साथ ही घटना में घायल आरती पटेल पुत्री मैकूलाल से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली। उसकी साइकिल टूटने की जानकारी पर उसे साइकिल देने का वादा किया। डीएम व एसपी से बातकर पीड़ित को मुआवजा व बचे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। घटना को उन्होंने लोकसभा में उठाने की बात कही। 26 से एक दिसम्बर तक वाराणसी में चलने वाले प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने में प्रमुखता से उठाने की बात कही। इसके अलावा कल्पना के नाम पर 20 लाख रुपये से सड़क बनवाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग पर गांव को ट्रांसफार्मर व पिता को दो सोलर लाइट व हैंडपंप देने का आश्वासन दिया। उन्होंने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए गांव के लोगों को भयमुक्त होकर रहने को कहा । इस दौरान राकेश पटेल, राम मूरत पटेल, लल्लू भारती, त्रिभुवन नाथ मिश्र टंडन, गया प्रसाद पांडेय, सोनू त्रिपाठी, बेनी माधव शुक्ल, मिडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, टिंकू मिश्र, बबलू सोनकर, राम नरेश पटेल, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed