फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

शिकंजे में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाला शातिर

Tue, 17 Nov 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
कटरामेदनीगंज। महिला का एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले शातिर चोर को गार्ड ने दौड़ाकर दबोच लिया। पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मौका पाकर उसके साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए चोर ने कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के स्थानीय कस्बा स्थित बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए पूरनपुर पठखान से सिंधू सिंह अपने चाचा के साथ आई थी। चाचा बाहर खड़ा होकर उसका इंतजार करने लगा। वह भीतर जाकर रुपये निकालने के लिए अपना एटीएम कार्ड लगाई और कोड डालने के बाद चार हजार रुपये निकाले। उसी समय पीछे खड़े युवक ने झांसा देकर कार्ड बदल लिया। महिला समझ न सकी और रुपये लेकर बाहर निकली।
विज्ञापन


 तभी उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि दस हजार रुपये निकल गए हैं। यह देखते ही वह सन्न रह गई। उसने शोर मचाया तो एटीएम में घुसा शातिर चोर भागने लगा। एटीएम पर तैनात गार्ड राजेश ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। जब तक भीड़ जुटती उससे पहले ही पकड़े गए चोर ने गले की जंजीर और घड़ी अपने साथी को दे दिया। उसे भी लोगों ने पकड़ लिया लेकिन वह झांसा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोगों ने शातिर चोर के पास से दस हजार रुपये बरामद करने के बाद उसकी जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि पकड़ा गया शातिर चोर सगरासुंदरपुर का रहने वाला ओमप्रकाश है। वह अपने कई साथियों के साथ घटना को अंजाम देता है। गत दिनों दहिलामऊ की महिला फातमा से भी दस हजार रुपये छीनकर ओम प्रकाश ही भागा था। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed