{"_id":"2eb24f263dcc83a293bccd9d1f8443fb","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-354","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी और कोटेदार के पुत्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी और कोटेदार के पुत्र की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़/ कुंडा। जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में 12 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। चुनावी रंजिश में रमईपुर में पीएसी के रिटायर्ड दरोगा को पीटकर मार डाला गया। पूरे चिरंजीव में कोटेदार के पुत्र की हत्या कर दी गई। धना का पुरवा में किशोरी का शव फंदे पर लटकता मिला।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रमईपुर निवासी बलदेव प्रसाद मिश्र (62) पीएसी के रिटायर्ड दरोगा थे। उनका पुत्र जीतेंद्र उर्फ नागराज ग्राम प्रधान पद का दावेदार है। उसके सहयोग से धर्मेंद्र मिश्र बीडीसी का चुनाव जीते थे। गुरुवार को जीतेंद्र मतदाताओं से जनसंपर्क करने के लिए निकला था। मुर्तजा का पुरवा में प्रचार के दौरान उसके विरोधी मिल गए। उनके बीच चुनाव को लेकर कहासुनी होने लगी।
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। बेटे के साथ मारपीट की खबर मिलने पर बलदेव बाइक से मौके की ओर भागे। घटनास्थल पर पहुंचकर जैसे ही बलदेव ने बाइक खड़ी की, विरोधी पक्ष के लोगों ने उसके सिर पर पटरी से हमला कर दिया। एक साथ कई प्रहार होने के कारण वह गिर पड़े। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। जीतेंद्र घायल पिता को लेकर इलाज के लिए कुंडा भागे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर महेशगंज और संग्रामगढ़ पुलिस पहुंची। अधिकारियों को घटना से अवगत कराने के बाद तनाव को देखते हुए दूसरे थानों की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरक्षा के बीच शुक्रवार को रिटायर्ड दरोगा के शव का अंतिम संस्कार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन के बाद मारपीट में दूसरे पक्ष के घायल विनय सिंह, राकेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, जगदीश सिंह, आलोक सिंह, राजेश को पुलिस ने संग्रामगढ़ सीएचसी से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जीतेंद्र की तहरीर पर राकेश सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
दूसरी घटना में इसी थाना क्षेत्र के पूरे चिरंजीव के कोटेदार बृजेश दुबे के पुत्र अमिताश दुबे (30) गुरुवार की शाम मार दिया गया। वह पड़ोस के कुंवर बहादुर के घर की ओर गया था। उस समय परिवार के लोग धान काटने के लिए खेत में गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक रात में कुंवर बहादुर खेत से जल्दी लौट आया। घर के भीतर घुसा तो अमिताश उसे घर के भीतर मिल गया। अंधेरे में घरवालों ने उसे इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर वाले अमिताश का शव घर के आंगन में छोड़कर मकान में बाहर से ताला बंद कर भाग निकले।
शुक्रवार की सुबह परिजन अमिताश की खोजबीन करने लगे। कुंवर बहादुर के घर में रात में हलचल की जानकारी पड़ोस के लोगों ने कोटेदार को दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में कुंवर बहादुर के घर का ताला तोड़ा गया। भीतर घुसते ही अमिताश का शव देख लोग दंग रह गए। उसके सिर पर सब्बल के प्रहार थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजने के बाद कुंवर बहादुर की तलाश शुरू कर दी। एसओ सभाजीत ने बताया कि घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। आशंका है कि आशनाई के फेर में अमिताश की हत्या की गई है। पुलिस ने कुंवर बहादुर समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तीसरी घटना संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के धना का पुरवा में हुई। यहां की प्रतिमा सिंह (14) पुत्री प्रेम सिंह गुरुवार की शाम घर से दूर खेत में लगे अपने पंपिगसेट पर गई थी। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। आसपास के घरों में तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। प्रतिमा के गायब होने की खबर पर गांव के लोग भी जुट गए। सभी उसकी तलाश करने लगे। रात करीब दस बजे लोग खोजबीन करते हुए पंपिगसेट पर पहुंचे। वहां उसका शव लटक रहा था। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से शराब की बोतलें मिलीं हैं। इस मामले में मृतका के पिता प्रेम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।