फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

परीक्षा में पास हुई फायरब्रिगेड टीम

Tue, 10 Nov 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
प्रतापगढ़। कंपनी गार्डेन के करीब और अंबेडकर चौराहे पर आग लग गई है। वहां तुरंत पुलिस और फायरब्रिगेड भेजी जाए। अफसरों की परीक्षा से अनजान चीता मोबाइल और फायरब्रिगेड की टीम पल भर में ही पहुंच गई। दोनों स्थानों पर सीओ सिटी पहले से मौजूद मिले। कहीं भी आग लगी न मिलने पर सभी परेशान हो उठे।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से मैसेज पास हुआ कि कंपनी गार्डेन के करीब पटाखे की दुकानों में आग लग गई है। अंबेडकर चौराहे पर भी आग लगी है। सूचना मिलने पर राजापाल तिराहे पर मौजूद चीता मोबाइल मौके पर महज एक मिनट में पहुंच गई। जबकि फायरब्रिगेड कर्मी वाहन के साथ तीन मिनट में मौके पर पहुंचे। दोनों स्थानों पर आग कहीं भी लगी हुई दिखाई नहीं पड़ी। यह देख सभी परेशान हो उठे। उन्हें सीओ सिटी का वाहन दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


मातहतों से जानकारी लेने के बाद उन्होंने सभी को बताया कि उन लोगों की परीक्षा ली जा रही थी। सभी परीक्षा में पास हुए। यह सुनते ही सभी खिलखिलाकर हंस पड़े। सीओ सिटी ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस और फायरब्रिगेड टीम की परीक्षा ली गई। जिसमें सभी पास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed