फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

पटाखों से पटा बाजार, प्रशासन बेपरवाह

Tue, 10 Nov 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
 फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पैसा लेकर पटाखा बेचने का लाइसेंस तो जारी कर दिया, मगर अग्निशमन यंत्र देना भूल गए। इससे बड़ा हादसा होने पर आग पर काबू पाने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

दीपावली पर पटाखा बेचने वाले दुकानदारों को लाइसेंस जारी किया गया है। दुकानदारों का आरोप है कि लाइसेंस जारी करते समय फायर किट का रुपया लिया गया था, लेकिन उसे नहीं दिया गया।
विज्ञापन


 उनसे कहा गया है कि वह पटाखा विस्फोट के बाद आग से बचने के लिए दुकान के पास पानी और बालू रख लें। ज्यादातर दुकानदारों ने बालू और पानी की भी व्यवस्था नहीं की है। इस ओर प्रशासन का ध्यान भी नहीं पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के दहिलामऊ कंपनी बाग के बगल सोमवार दोपहर बाद पटाखा बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकान सजाने लगे। ग्राहक तो नहीं पहुंचे थे, मगर एक वर्दीधारी सिपाही पहुंचा और पटाखा की मांग करने लगा। दुकानदार पैसा की मांग करने लगे तो सिपाही दुकान बंद कराने की धमकी देने लगा। इस पर दुकानदार ने उसे लगभग सौ रुपये का पटाखा देकर अपना पिंड छुड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed