{"_id":"d7115473ce39af899e91f3251a639a98","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-342","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में धारदार हथियार से हमला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़/गड़वारा। रास्ते के विवाद में एक कुनबे पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची अंतू पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अंतू थाना क्षेत्र के बराहदा गांव निवासी संतोष कुमारी (35) पत्नी अरुण कुमार का रास्ते का विवाद पड़ोसी रामअधार से चल रहा है। आरोप है कि सोमवार को विवादित रास्ते पर पड़ोसी कब्जा करने लगे। संतोष कुमारी विरोध करने गई तो हमलावरों ने उसे कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। शोर पर बीचबचाव करने पहुंचे राहुल (15), माताशरण (75), रश्मी (20) पुत्री रामकुमार को भी धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया।
इससे चारों लोग खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। किसी ने इसकी सूचना अंतू पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामकुमार की तहरीर पर अंतू पुलिस ने पड़ोसी अशोक, दिनेश, महेश, अमित, सतीश, रामअधार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रामअधार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की खोजबीन कर रही है। उधर, जेठवारा निवासी आशीष (35) पुत्र बजरंग बहादुर को भूमि विवाद के चलते पड़ोसियों ने पीटकर घायल कर दिया। इसी तरह मानधाता थाना के हरिचेतपुर गांव निवासी दिनेश प्रताप सिंह (46) का गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे सोमवार को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।