{"_id":"706caf9cae40ddcaa4f045ce9271def8","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-341","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली के लिए घर-घर पहुंच रही मिठाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली के लिए घर-घर पहुंच रही मिठाई
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। यह दीपावली हर तबके लोगों के लिए शुभ होने जा रही है। खासतौर से गरीब और ऐसे लोगों के लिए ज्यादा जो अपने पैसे से सिर्फ हाथी-घोड़े वाली चीनी की मिठाई और लाइ गट्टा ही खरीद पाते हैं। प्रधानी का चुनाव होने के कारण इस बार हर गांव में मिठाई बन रही है।
यही नहीं हर घर में मिठाई का डिब्बा पहुंचाने का भी प्रयास हो रहा है।
आमतौर पर दीपावली के दिन सबको मिठाई के साथ ही पटाखे, दीपक सहित तमाम चीजें खरीदनी होती हैं। बच्चों के लिए मिठाई तो बेहद जरूरी होती है। ऐसे में गरीब तबके के लोग सिर्फ चीनी से बनने वाली मिठाई हाथी-घोड़ा के साथ ही लाइ गट्टा तक ही सीमित रह जाते हैं। बावजूद इसके इस बार आने वाले प्रधानी के चुनाव ने गांव के ऐसे लोगों के दिन भी फिरा दिए हैं। गांव में प्रधानी के लिए संभावित प्रत्याशियों ने वोटरों को अपने पाले में करने के लिए शुभ दीपावली को अपने घर में ही मिठाई बनवानी शुरू कर दी है।
हर गांव में दो चार संभावित प्रत्याशी मिठाई बनवा रहे हैं। इसके साथ ही हर घर में भेजने के लिए लिस्ट भी बनाई जा रही है। वैसे कुछ लोगों ने एक निश्चित स्थान पर इसे बांटने का भी प्रोग्राम बनाया है। इसमें सक्षम परिवार के लोगों को भले ही खुशी न हो, लेकिन उन गरीब लोगों की दीपावली शुभ हो रही है जो इस बार मिठाई खरीदने में अपने को अक्षम पा रहे थे। यही नहीं कुछ लोगों के घरों पर इसी दीपावली के बहाने उपहार और नकदी भी पहुंच जाएगी। लोगों को लग रहा है कि इस बार यह दीपावली शुभ हो जाएगी।
विज्ञापन
कुंडा (ब्यूरो)। शहाबपुर गांव में एक आयोजन कर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रकाश सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान ठाकुर प्रकाश सिंह ने कहा कि वह हमेशा गरीबों और मजलूमों की सहायता के लिए लड़ते रहेंगे। इस दौरान देवेश चंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय, शोभनाथ तिवारी, प्रदीप कुमार शुक्ल, ओम प्रकाश हरिजन, तीरथ शुक्ला, जगत नारायण तिवारी, साकेत तिवारी, राम सिंघासन तिवारी, बेधन सिंह आदि मौजूद रहे।