{"_id":"9a6fc946f727a288fcd380f054562c7c","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-282","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार से पहले ही वाहनों का रोड टैक्स तीन प्रतिशत बढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार से पहले ही वाहनों का रोड टैक्स तीन प्रतिशत बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा व दीपावाली से पहले वाहनों का शौक रखने वालों पर परिवहन विभाग ने भार बढ़ा दिया है। दो पहिया व चार पहिया समेत अन्य वाहनों पर अब सात प्रतिशत रोड टैक्स की जगह उन्हें दस प्रतिशत अदा करना होगा। ऐसे में अब बाइक पर फर्राटा भरने के लिए भी उपभोक्ताओं को अपनी जेब अधिक ढीली करनी होगी।
परिवहन विभाग में आए नए शासनादेश के तहत अब वाहनों के रजिस्ट्रीकरण शुल्क में सीधे तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। नए शासनादेश के मुताबिक केवल चालीस हजार से कम कीमत वाली बाइक पर ही यह बढ़ोतरी लागू नहीं होगी। उससे अधिक कीमत वाली सभी बाइक पर अब रजिस्ट्रीकरण शुल्क रोड टैक्स के रूप में दस प्रतिशत अदा करना होगा। दशहरा व दीपावली के मौके पर वाहन खरीदने का सपना संजोने वालों पर प्रदेश सरकार ने नया भार डाल दिया है। इसके साथ ही दस लाख से अधिक कीमत वाली लग्जरी कारों व इस तरह के अन्य वाहनों पर भी यह बढ़ोतरी की गई है। इस आदेश के बाद से वाहनों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है। इसके तहत अब नए साफ्टवेयर पर ही पंजीकरण विभाग में होगा।