फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बलीपुरकांड के जिन्न ने फिर खड़ा किया तूफान

Thu, 17 Sep 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 17 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर में दो मार्च 2013 को हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर गुरुवार को सीबीआई कोर्ट लखनऊ के आदेश ने तूफान खड़ा कर दिया है। कुंडा से लेकर मुख्यालय तक हर ओर बस इसी को लेकर चर्चा होती रही। प्रदेश सरकार के खाद्य रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया को सीबीआई ने इस मामले में क्लीनचिट दी थी। बाद में पॉलीग्राफ टेस्ट में भी वह पास हो गए थे। इसके बाद सीबीआई कोर्ट के नए आदेश से जिले में हड़कंप का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


हथिगंवा थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में दो मार्च 2013 की रात ग्राम  प्रधान नन्हें यादव (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपी कामता के घर को आग के हवाले कर दिया। नन्हें का शव घर पहुंचने पर लोग आक्रोशित होकर फायरिंग कर रहे थे और गुड्डू सिंह के घर पर हमला करने के लिए बेताब थे। एसओ हथिगवां मनोज शुक्ला दूसरी बस्ती को बचाने के लिए पुलिस जीप से प्रधान के घर से भागे। तभी मौके पर तत्कालीन सीओ कुंडा जियाउल हक, कुंडा कोतवाल सर्वेश मिश्र, एसएसआई विनय सिंह, गनर इमरान के साथ पहुंचे। आक्रोशित लोगों की भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


 लोगों की भीड़ ने सीओ को पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुई फायरिंग में गोली लगने से सुरेश यादव की मौत हो गई। इसके लिए लोगों का गुस्सा सीओ पर उतरा और ग्रामीणों ने सीओ की पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। साथ गए पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले थे। मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर जाने से कतराती रही। प्रभारी एसपी आशाराम यादव मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में मौजूद पुलिसबल जब प्रधान नन्हें यादव के घर के करीब पहुंचा तो सीओ का शव पड़ा था और खेतों में पुलिसकर्मी दुबके हुए मिले थे।  इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर चार-चार मुकदमे दर्ज हुए थे। मृतक सीओ की पत्नी परवीन की तहरीर पर पुलिस ने प्रदेश सरकार के खाद्य रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, चेयरमैन गुलशन यादव समेत अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। करीब छह महीने तक घटना की जांच करने के लिए सीबीआई ने कुंडा में डेरा डाले रखा। छानबीन के बाद सीबीआई ने राजाभैया, अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी समेत अन्य लोगों को क्लीन चिट दी थी। गुरुवार को जैसे ही सीबीआई कोर्ट के आदेश की खबर जनपद पहुंची, हड़कंप मच गया। सुरेश यादव की हत्या की साजिश रचने के मामले में राजाभैया, गोपालजी समेत पुलिसकर्मियों को तलब करने से समर्थकों में उदासी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed