फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

डेढ़ सौ टन कूड़े से पटा शहर

Wed, 09 Sep 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 09 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को आठवें दिन भी नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे और नारेबाजी करते रहे। ऐसे में शहर में आठ दिन के भीतर कूड़े का ढेर लग चुका है। शहर में करीब डेढ़ सौ टन कूड़ा डंप है। हालात दिनोंदिन खराब होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


 गौर करने वाली बात यह है कि सफाई कर्मियों की हड़ताल को मात्र आठ दिन हुए हैं, लेकिन लगने लगा है कि शहर की सूरत लंबे समय से बदसूरत है। हर तरफ गंदगी, कूड़े और कचरे के ढेर।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 25 वार्ड आते हैं। दो सितंबर से सफाई कर्मचारी अपनी वेतन में वृद्धि को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे पूरे शहर में हर ओर गंदगी का साम्राज्य कायम हो गया है। शहर में रोजाना करीब 10 टन कूड़ा निकलता है, मगर आठ टन से अधिक कूड़ा नहीं उठ पाता है। ऐसे में आठ दिन से हड़ताल के चलते कूड़ा उठना बिल्कुल बंद हो गया है। जिससे अंदाजन पूरे शहर में करीब डेढ़ सौ टन कूड़ा डंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की सड़कें, गलियां, मोहल्ले ही नहीं बल्कि सरकारी कार्यालय, नगर पालिका परिसर, कलक्ट्रेट समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अब तो खड़ा होना भी दुश्वार हो रहा है। नगर पालिका के प्रभारी ईओ का काम देख रहे ऋषिपाल के मुताबिक शहर में प्रतिदिन 10 टन कूड़ा निकलता है। जिसे चिलबिला के जंगल के करीब बने डंपिग प्वाइंट पर डंप किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed