फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Fire broke out in high tension wire passing above the primary school, children were evacuated

Pratapgarh News : प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन में लगी आग, बच्चों को निकाला गया बाहर

Mon, 25 Aug 2025 04:48 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 04:48 PM IST
सार

विकास खंड शिवगढ़ के प्राथमिक विद्यालय में मिसिदीपुर के भवन के ऊपर से 11 हजार विद्युत लाइन का तार गुजरा हुआ है। सोमवार को सुबह 9:30 बजे के करीब अचानक पक्षी के बैठ जाने पर हाईटेंशन में आग लग गई।

विज्ञापन
Pratapgarh News: Fire broke out in high tension wire passing above the primary school, children were evacuated
हाईटेंशन तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विकास खंड शिवगढ़ के प्राथमिक विद्यालय में मिसिदीपुर के भवन के ऊपर से 11 हजार विद्युत लाइन का तार गुजरा हुआ है। सोमवार को सुबह 9:30 बजे के करीब अचानक पक्षी के बैठ जाने पर हाईटेंशन में आग लग गई। धुआं उठते देख सहायक अध्यापक रहमत उल्ला ने मीटिंग में गए प्रभारी को सूचना दी। जिसके बाद डायल 112 पुलिस व विद्युत विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन


बरसात के चलते स्कूल की दीवारों में सीलन हो गया है। कहीं करंट न उतरे इसको देखते हुए बच्चों को स्कूल से बाहर लाया गया। विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घंटे भर मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने विद्युत लाइन की सप्लाई काटी तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद बच्चों को दूसरे भवन में शिफ्ट कर पठन-पाठन का कार्य शुरू हुआ। शिक्षकों ने बताया कि पूर्व में भी प्रधानाध्यापक ने विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत तार हटाए जाने की शिकायत किया था, कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed