{"_id":"65bf41d51e2264b1f2043956","slug":"pratapgarh-news-district-panchayat-member-accused-of-rape-expelled-from-sp-sent-to-jail-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दुष्कर्म का आरोपी जिला पंचायत सदस्य सपा से निष्कासित, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दुष्कर्म का आरोपी जिला पंचायत सदस्य सपा से निष्कासित, भेजा गया जेल
Sun, 04 Feb 2024 01:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:20 PM IST
सार
कस्बे की रहने वाली एक युवती को जिला पंचायत सदस्य जुबैद अहमद ने सोशल मीडिया के जरिये प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो पत्नी के साथ मिलकर उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात कराने के आरोपी जिला पंचायत सदस्य जुबैद अहमद को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। शनिवार को लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा। उसकी फरार पत्नी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
कस्बे की रहने वाली एक युवती को जिला पंचायत सदस्य जुबैद अहमद ने सोशल मीडिया के जरिये प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो पत्नी के साथ मिलकर उसका गर्भपात करा दिया। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पट्टी प्रथम से जिला पंचायत सदस्य जुबैद अहमद को शुक्रवार की देर रात पकड़ लिया। शनिवार को मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी जिला पंचायत सदस्य की पत्नी की तलाश पुलिस कर रही है। वह घर से फरार है। संभावित स्थानों पर भी पुलिस ने दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष जुबैद अहमद को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पट्टी कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच के बाद उसका कोर्ट में बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन