फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: 10 hours of heavy rain... water everywhere, hospital, police station, highway submerged

Pratapgarh News : 10 घंटे झमाझम बारिश... हर ओर पानी ही पानी, अस्पताल, थाना, हाईवे जलमग्न

Sun, 03 Aug 2025 09:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Aug 2025 09:23 PM IST
सार

जिलेभर में रविवार भोर से 10 घंटे हुई झमाझम बारिश ने शहर से गांव तक पानी ही पानी कर दिया। सरकारी दफ्तर, मेडिकल कॉलेज, रेलवे अंडर ब्रिज, प्रमुख मार्गों और निचले मोहल्ले जलमग्न हो गए।

विज्ञापन
Pratapgarh News: 10 hours of heavy rain... water everywhere, hospital, police station, highway submerged
प्रतापगढ़ में मानधाता थाने में बारिश का पानी भर गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिलेभर में रविवार भोर से 10 घंटे हुई झमाझम बारिश ने शहर से गांव तक पानी ही पानी कर दिया। सरकारी दफ्तर, मेडिकल कॉलेज, रेलवे अंडर ब्रिज, प्रमुख मार्गों और निचले मोहल्ले जलमग्न हो गए। मूसलाधार बारिश से खेत-तालाब लबालब हो गए। नदी नाले भी उफान पर आ गए। ग्रामीण अंचल में बारिश कहीं राहत तो कहीं मुसीबत बनी।

विज्ञापन

जिले में 117 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो इस साल की एक दिन में सर्वाधिक बारिश है। सोमवार को भी जिले में बारिश व वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। रविवार भोर तीन बजे से हो रही झमाझम बारिश से शहर से लेकर गांव में पानी ही पानी देखने को मिला।

विज्ञापन

प्रयागराज-अयोध्या हाईवे समेत प्रमुख मार्ग डूब गए। छह घंटे तक पानी के बीच वाहन गुजरते रहे। वहीं मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी, पुरानी ओपीडी, ग्रीन वार्ड में जलभराव हो गया। एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, पीडब्ल्यूडी डाक बंगला, स्टेडियम, शहीद उद्यान पार्क, रामलीला मैदान स्थित रेलवे अंडर ब्रिज में घुटने तक पानी भरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मानधाता बाजार से लेकर थाने में चहुंओर पानी ही पानी नजर आया। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के श्रीकांत का पुरवा गांव में आधे से अधिक घरों में बारिश का पानी भर गया। जिससे गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। घरों के बाहर तालाब जैसा नजारा रहा। गांव के विजय प्रकाश, प्रमोद तिवारी, राम दृगेश तिवारी, अमित कुमार ने रास्ता बनवाने व मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगाई।

 

...............
 

Pratapgarh News: 10 hours of heavy rain... water everywhere, hospital, police station, highway submerged
प्रतापगढ़ में नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : संवाद।

गंगा, सई समेत कई नदियां उफान पर, टूटे तटबंध

लगातार बारिश से गंगा, सई, बकुलाही, सकरनी समेत कई नदियां उफान कर हैं। कुंडा व मानिकपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। मां बेल्हा देवी धाम की सीढि़यों तक बारिश का पानी पहुंच गया है। लगातार हो रही बारिश से सई के जलस्तर में और भी वृद्धि होने की संभावना है। सुखपालनगर स्थित सकरनी नदी के तटीय क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। स्कूल, कॉलेज में आठ से 10 फीट तक जलभराव हो गया है। वहीं, कटरा गुलाब सिंह के समीप गौरा गांव में भयहरणनाथ धाम जाने मार्ग पर बकुलाही नदी का तटबंध टूट गया है। इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है।

बारिश से लुढ़का तापमान

तेज बरसात के कारण तापमान लुढ़क गया है। शनिवार के सापेक्ष रविवार को अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पट्टी सीएचसी में भरा पानी

पट्टी सीएचसी में बारिश का पानी भर गया। बारिश के पानी से होकर लोग अस्पताल पहुंचे। पट्टी के सर्वजीतपुर गांव में बरगद का पेड़ कच्चे मकान पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पट्टी रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन घंटों ठप रहा। लोगों की मदद से पेड़ को हटाकर यातायात को बहाल कराया गया। स्कूल, कॉलेज व तहसील परिसर समेत अन्य कार्यालय भी जलमग्न रहे।

लालगंज तहसील परिसर व सीओ कार्यालय में भरा पानी

लालगंज। तहसील परिसर, सीओ कार्यालय, डाक बंगला, संविलियन विद्यालय शीतलमऊ व कोतवाली में बारिश का पानी भर गया। इंदिरा चौक के समीप स्थित मंदिर परिसर में जलभराव हो गया। नेताजी पुरम समेत नगर पंचायत के कई मोहल्ले पानी से लबालब रहे।

कुंडा में भी आफत बनी बारिश

कुंडा। कुड़ा तहसील में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया। गंगा नदी उफान पर है। निचले इलाकों को अलर्ट किया गया है। बिहार बाजार, हीरागंज बाजार, मानिकपुर बाजार समेत अन्य प्रमुख बाजार में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। खेतों में कई फीट तक पानी भरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed