फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Nawabganj police nabbed the accused who was running away by killing a property dealer in Lucknow

प्रतापगढ़ : लखनऊ में प्रापर्टी डीलर की हत्या कर भाग रहे आरोपी को नवाबगंज पुलिस ने दबोचा

Thu, 03 Sep 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Nawabganj police nabbed the accused who was running away by killing a property dealer in Lucknow
Pratapgarh: Nawabganj police nabbed the accused who was running away by killing a property dealer in Lucknow
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन के विवाद में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर भाग रहे आरोपी को नवाबगंज पुलिस ने ब्रह्मरौली सीमा पर चेकिंग के दौरान दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसकी स्कार्पियो से घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया। सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस उसे साथ ले गई।
विज्ञापन

नवाबगंज थानाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृृंदावन योजना सेक्टर 14 बरौली क्रासिंग निवासी दुर्गेश यादव प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। बुधवार की सुबह दस बजे दुर्गेश के घर मनीष कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी धनपुरा थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा।
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन को लेकर उनके बीच बातचीत हुई। मनीष ने नौकरी दिलाने के लिए दो साल पहले दुर्गेश को रुपये दिए थे जो वह लौटा नहीं रहा था। विवाद के दौरान मनीष के साथियों ने दुर्गेश को गोली मार दी। बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मनीष अपनी स्कार्पियो से प्रयागराज भाग रहा था। लखनऊ पुलिस के अफसरों ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर नवाबगंज पुलिस ने रायबरेली सीमा पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच स्कार्पियो आती दिखी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। कार चला रहे मनीष को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान स्कार्पियो से असलहा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर मनीष ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के पकड़े जाने की खबर मिलते ही लखनऊ डीसीपी ईस्ट चारू निगम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसे लखनऊ पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि नवाबगंज पुलिस ने आरोपी को पकड़कर लखनऊ पुलिस के हवाले कर दिया।
फर्जी दरोगा बनकर जमाता था धौंस
प्रापर्टी डीलर दुर्गेश को गोली मारकर भाग रहे मनीष यादव की तलाशी के दौरान नवाबगंज पुलिस को एक दरोगा का फर्जी आईकार्ड मिला। उसमें मनीष की वर्दी पहने फोटो लगी थी। पूछताछ में उसने बताया कि कार्ड फर्जी है। इसे लेकर वह चलता था। कभी चेकिंग में फंसता था तो फर्जी दरोगा का कार्ड दिखाकर निकल लेता था। वह फर्जी दरोगा के आईकार्ड के बल पर लोगों से दबंगई भी करता था।

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे घर में कोहराम मच गया। अंतू थाना क्षेत्र के चौहान का पुरवा छतरपुर निवासी हनुमान प्रसाद मिश्र की बेटी आंचल ने बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों से घर के भीतर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। किस वजह से किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया, इसके बारे में कोई कुछ बता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed