{"_id":"5f68f8578ebc3e6dcb2b0bfc","slug":"pratapgarh-mp-raised-the-issue-of-drinking-water-in-lok-sabha-pratapgarh-news-ald286921840","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: सांसद ने लोकसभा में उठाया पेयजल का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: सांसद ने लोकसभा में उठाया पेयजल का मुद्दा
विज्ञापन
सांसद संगमलाल गुप्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
सांसद संगमलाल गुप्ता ने जिले में गहराते पेयजल संकट का मामला लोकसभा में उठाया। शहर से गांव तक फलोराइड युक्त पानी की समस्या को उठाते हुए उन्होंने कहा कि इससे जिले के लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ठंडे बस्ते में पड़ीं पेयजल की योजनाओं को जल्द पूर्ण कराने की मांग की।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर घर नल से जल योजना की घोषणा के महज 15 दिनों के भीतर ही मानधाता के डार्क जोन के 137 राजस्व गांवों/पुरवों का सर्वे कराया गया।
सप्लाई वाटर परियोजना सहित खारे और आर्सेनिक युक्त पानी वाले गांवों की विशेष परियोजना का डीपीआर तैयार कराकर जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन और भारत सरकार को भेज दिया गया था।
विज्ञापन
प्रदेश को लगभग 200 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाने के बाद भी प्रतापगढ़ जिले की परियोजनाएं लंबित पड़ी हैं। गांवों के लोग खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग आर्सेनिक और फ्लोराइड युक्त पानी पी रहे हैं। जिसकी वजह से दिव्यांगता झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने जिले के 14 विकास खंडों में पेयजल योजनाओं के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार में लंबित योजनाओं को तत्काल कार्यान्वित कराए जाने के लिए दिशा निर्देश जारी करने की मांग की।