फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Moti Singh was the target of Akhilesh, said - Ram will become a minister if he wins

प्रतापगढ़ : अखिलेश के निशाने पर रहे मोती सिंह, बोले- जीत मिलने पर राम बनेंगे मंत्री

Thu, 24 Feb 2022 09:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 09:01 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि प्रतापगढ़ के लोग बहुत समझदार हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि मंत्री वाली कुर्सियां खाली हैं। नाम लिए बगैर राजाभैया की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक बेचारे नौकरी की तलाश करने वाले बेरोजगारों की तरह पांच साल तक मंत्री बनने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
Pratapgarh: Moti Singh was the target of Akhilesh, said - Ram will become a minister if he wins
Pratapgarh News : प्रतापगढ़ के पट्टी में सभा को संबोधित करते सपा मुखिया अखिलेश यादव। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रतापगढ़ में बृहस्पतिवार को ताबड़तोड़ तीन जनसभाओं के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमलावर होने के साथ-साथ स्थानीय नेताओं को भी निशाने पर लिया। सदर विधानसभा क्षेत्र के मंदाह में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि मोती सिंह जो मंत्री थे, उनका मुकाबला मंत्री करेगा। अभी तक उन्होंने मंत्री का रुतबा दिखाया, अब मंत्री का रुतबा देखेंगे। 

विज्ञापन




अखिलेश ने कहा कि प्रतापगढ़ के लोग बहुत समझदार हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि मंत्री वाली कुर्सियां खाली हैं। नाम लिए बगैर राजाभैया की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक बेचारे नौकरी की तलाश करने वाले बेरोजगारों की तरह पांच साल तक मंत्री बनने का इंतजार करते रहे। उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। कुंडा में जनता ने कुंडी लगा दी है। मंत्री पद तो अब मिलने वाला है नहीं।
विज्ञापन




पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा का नाम लिए बगैर कहा कि एक दूसरे थे जो छोड़कर चले गए। उनकी भी जगह खाली है। ऐसे में समाजवादी सरकार बनने पर एक तो राजमाता अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल मंत्री बनेंगी ही, राम सिंह को भी मंत्री बनाएंगे। अखिलेश ने कहा कि इस बार कोई गलती नहीं होगी। बाहर वालों को कुछ नहीं देने वाले। अखिलेश यहीं नहीं रुके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में राम सिंह को बेइमानी करके हराया गया

उन्होंने मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमारा भाई राम सिंह तो पिछले चुनाव में ही विधायक बन गया था। एक अजीब नाम वाले ने बेईमानी कर उसे हरा दिया। हम ही चुनाव हारे और हम पर ही अत्याचार भी हुआ। फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में तांडव मचाया गया।




अखिलेश ने सवाल किया, वोट देते समय हड़बड़ाओगे तो नहीं। ब्लॉक लूटा, जिला पंचायत लूटा। एक मंत्री के इशारे पर सभापति के साथ अन्याय हुआ। याद रखना बीजेपी सबसे बड़ी जातिवादी है। सरकार बनने पर सभापति और प्रतापगढ़ में सपा के जितने लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज हुए हैं, सब वापस लिए जाएंगे। 

 



सपा असली पिछड़ों की पार्टी, गठबंधन भी असली 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही पिछड़ों की असली पार्टी है और हमारा गठबंधन असली पिछड़ों का गठबंधन हैं। भाजपा का पिछड़ों की पार्टी और गठबंधन होने का दावा फर्जी है। ऐसा इसलिए है कि हम जातिवार जनगणना कराना चाह रहे हैं। सबको समान सम्मान देना चाह रहे हैं। भाजपा जातिवार गणना नहीं कराना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed