{"_id":"5ce2f9abbdec22071f56c5b0","slug":"pratapgarh-merchants-beaten-by-two-merchants-who-came-to-buy-cloth","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: कपड़ा खरीदने पहुंचे दो सिपाहियों को व्यापारियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: कपड़ा खरीदने पहुंचे दो सिपाहियों को व्यापारियों ने पीटा
Tue, 21 May 2019 12:32 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 21 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में स्थित एक रेडीमेड की दुकान पर कपड़ा खरीदने पहुंचे कोतवाली के दो सिपाहियों से लेनदेन को लेकर दुकानदार का विवाद हो गया। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। हल्ला होने पर दर्जनों व्यापारियों ने मिलकर दोनों सिपाहियों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाहियों को लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लालगंज कोतवाली में तैनात सिपाही अवधेश कुमार पाल (28) पुत्र रामचद्र पाल व रंजीतराम (22) पुत्र राजदेव सोमवार रात आठ बजे सादे ड्रेस में कस्बे में स्थित पंच्चू सिंह की रेडीमेड की दुकान पर पहुंचे। कपड़े खरीदने के बाद दाम को लेकर दुकानदार व सिपाहियों के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान मारपीट की नौबत आ गई। हो-हल्ला होने पर आसपास के व्यापारी पहुंचे और बाहरी व्यक्ति समझकर अवधेश के साथ ही रंजीतराम की पिटाई शुरू कर दी।
इससे दोनों सिपाही घायल हो गए। किसी ने इसकी सूचना लालगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाहियों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद लालगंज पुलिस ने आधा दर्जन व्यापारियों को उनकी दुकान से उठाकर कोतवाली के लॉकअप में डाल दिया। लालगंज कोतवाल ने बताया कि सिपाहियों की पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक मुकदमा नहीं दर्ज हुआ था।
मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद किसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्दोष लोगों को जेल नहीं भेजा जाएगा। सिपाहियों पर हाथ उठाने वाले लोगों को बख्शा भी नहीं जाएगा।
रमेशचंद्र, सीओ, लालगंज।