फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Married woman's corpse found in the room stunned

प्रतापगढ़: कमरे में मिली विवाहिता की लाश तो दंग रह गए सभी

Wed, 11 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Married woman's corpse found in the room stunned
कोहडौर थाना क्षेत्र के धरौली मुफरीद में संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत पर जांच करती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
विवाहिता की मौत पर हंगामा, हत्या का आरोप
विज्ञापन

पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दहेज की मांग पूरी न होने जहर देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मदाफरपुर। संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के धरौली निवासी मुफरीद निवासी मनीष सिंह की शादी 22 फरवरी 2019 को सविता सिंह (22) पुत्री अरविंद सिंह निवासी पाकड़पुर थाना करौंदीकला जनपद सुलतानपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों सुखमय जीवन व्यतीत करते थे। मंगलवार की सुबह अरविंद मंगरौरा स्थित प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाने गया था। करीब दस बजे सविता कमरे में परिवार के लोग गए तो दंग रह गए। सविता चारपाई पर मृत पड़ी थी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंचकर छानबीन करने लगी। कमरे के हर कोने में उल्टियां हुईं थी। जानकारी पर मायके से पिता समेत परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए। पिता अरविंद सिंह का आरोप है कि दहेज के लिए सविता को पति समेत ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। दहेज न मिलने पर उसकी बेटी सविता को जहर खिलाकर ससुराल के लोगों ने मार डाला। तहसीलदार पट्टी की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मनीष समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवती को अगवा करने वाले को भेजा जेल, साथी चिह्नित
प्रतापगढ़। युवती को अगवा करने वाले ट्रांसपोर्टर को पुलिस ने जेल भेज दिया। शहर के चौक घंटाघर से रविवार को युवती को कार सवार दो लोगों ने अगवा कर लिया। रास्ते में उसे पिस्टल सटा दी। लोगों के पीछा करने पर कार सवार ट्रांसपोर्टर ने पूरे पितई के पास युवती को नीचे फेंककर भाग निकला। हालांकि देल्हूपुर पुलिस ने उसे दबोच लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि दूसरे आरोपी को चिह्नित कर लिया गया है। पकड़े गए ट्रांसपोर्टर मुजीब उर्फ इम्तियाज निवासी बेगमवार्ड को जेल भेज दिया गया। दूसरा आरोपी भी बेगमवार्ड का रहने वाला है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट
संडवाचंद्रिका। जमीन विवाद में पड़ोसी ने पीटकर युवक को घायल कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर निवासी राजाराम का अपने पड़ोसी से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को पड़ोसी विवादित जमीन पर निर्माण कर रहा था। विरोध करने पर पड़ोसी ने राजाराम को मारपीट कर घायल कर दिया। राजाराम ने पुलिस को तहरीर दी है।
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
संडवाचंद्रिका। बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। अंतू थाना क्षेत्र के पूरे परमेश्वर निवासी सीताराम पाल की पत्नी निर्मला देवी (52) मंगलवार की शाम घर के सामने खड़ंजे की ओर जा रही थी। तभी बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने बाइक सवार को दबोच लिया। गंभीर रूप से घायल निर्मला को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट गए। सीताराम की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया।
पूर्व प्रधान के घर से लाखों की चोरी
जेठवारा। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर जेवरात और रुपये उड़ा दिए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जेठवारा थाना क्षेत्र के रावतपुर हसनपुर के पूर्व प्रधान शिव प्रताप के घर पर सोमवार की रात चोर घुस गए। चोरों कमरे का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये के जेवरात व नगद रुपये भी समेट ले गए। लोगों को मंगलवार की सुबह जानकारी हो सकी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही।

जमीन विवाद में पीटा
रखहा। जमीन विवाद में शिक्षक के बेटे को मारपीट कर पड़ोसियों ने घायल कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के कोठियाही निवासी रामेश्वरनाथ ने गांव के मातादीन से छह माह पहले जमीन का बैनामा लिया था। आरोप है कि सोमवार की शाम गांव का ही एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ उस जमीन पर पहुंचे। उन लोगों ने टीनशेड रखकर कब्जा करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर रामेश्वर के बेटे कृष्ण कुमार और अनुराग को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।

कोहडौर थाना क्षेत्र के धरौली मुफरीद में संदिग्ध दशा में मृत विवाहिता सविता सिंह। फाइल फोटो

कोहडौर थाना क्षेत्र के धरौली मुफरीद में संदिग्ध दशा में मृत विवाहिता सविता सिंह। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed