फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Mama and cousin bullet shot in land dispute

प्रतापगढ़: भूमि विवाद में मामा-भांजी को मारी गोली

Tue, 21 May 2019 11:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Mama and cousin bullet shot in land dispute
फाइल फोटो
जमीन विवाद में घर के सामने बैठे मामा-भांजी पर कुछ लोगों ने फायर झोंक दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लालगंज अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। परिवार के ही दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

 
लालगंज कोतवाली के डगरारा गांव में अजय पांडेय का परिवार के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। मंगलवार को अपराह्न चार बजे के करीब अजय पांडेय का पुत्र अतुल पांडेय (32) परिजनों के साथ घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि जमीन विवाद के चलते परिवार के दो लोग असलहा लेकर पहुंचे और घर के सामने बैठे अतुल पांडेय पर फायर झोंक दिया। 
विज्ञापन


गोली लगने से अतुल व उसकी भांजी सांगीपुर के सरुआ निवासी संस्कृति (10) पुत्री सुनील मिश्रा घायल हो गई। परिवार के लोगों ने दोनों को घर में घसीटकर उनकी जान बचाई। गोली मारने के बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल मामा-भांजी को लालगंज सीएचसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की जानकारी होने पर सीओ रमेशचंद्र व कोतवाल मनोज तिवारी भी अस्पताल पहुंचे और पूछताछ की। मामा-भांजी की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई।


पीड़ित पक्ष ने परिवार के दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल ने बताया कि गोली लगने से घायल मामा-भांजी को उपचार के बाद रेफर करा दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा 
रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed