फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: love couple return home after 15 days, Parents give punishment

प्रतापगढ़: घर से भागे प्रेमी युगल को मां-बाप ने सरेआम दी अजब सजा, लग गया मजमा

Tue, 16 Apr 2019 01:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 16 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: love couple return home after 15 days, Parents give punishment
युवक को मुर्गा बनाया गया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
घर से भागे प्रेमी युगल को परिजनों ने मुर्गा बनने व उठक बैठक की सजा सुनाई। इसके बाद उनकी गलती क्षमा करते हुए घर में पनाह दिया। इस दौरान प्रधान भी मौके पर मौजूद रहे। जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को लेकर युवक भाग निकला। वह एक पखवारा पहले अपने घर लौटा। उसके साथ उसकी प्रेमिका भी थी। परिवार के लोगों ने दोनों को गलती करने की सजा मुर्गा बनने व उठक बैठक करना सुनाया। परिवार के लोगों का फरमान सुनते ही दोनों मुर्गा बनने के साथ ही उठक बैठक करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान परिवार के लोगों ने प्रधान को भी मौके पर बुला लिया था। बाद में लडक़ी व लडक़ा एक दूसरे के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गए। लडक़ी के घरवालों ने भी इजाजत दे दी। भागने के दौरान दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली थी। इस दौरान प्रेमी युगल को मुर्गा बनाने की वीडियो किसी ने बना ली थी। जिसे अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि युवती व युवक का कहना है कि उनके ऊपर कोई दबाव नहीं डाला गया। परिवार के लोगों के सम्मान में उन लोगों ने सजा स्वीकार की। इस बात की जानकारी पुलिस को भी नही है लेकिन इलाके में प्रकरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed