{"_id":"577ea06e4f1c1b6f0c7fc222","slug":"pratapgarh-ki-khabar1","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे ट्रेन में पड़ी रही लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे ट्रेन में पड़ी रही लाश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफर के दौरान मरने वाली वृद्ध महिला की लाश मुसाफिरों के बीच ट्रेन में करीब बारह घंटे तक पड़ी रही। दिन-रात के सफर के बाद बुधवार को प्रतापगढ़ पहुंची ट्रेन से शव को उतारकर जीआरपी ने पंचनामा किया। बाद में उसको परिजनों को सौंप दिया। अमेठी संग्रामपुर की रहने वाली रानीदेवी (75) पत्नी मन्नूलाल बीमार चल रही थी। देहरादून में उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को परिजन उसको लेकर जनता एक्सप्रेस से घर आ रहे थे। पुलिस के अनुसार दोपहर को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के करीब रानी देवी की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। कंट्रोल ने इस बारे में प्रतापगढ़ जीआरपी को अवगत कराया। जनता एक्सप्रेस बुधवार को दोपहर बाद प्रतापगढ़ पहुंची। जीआरपी वालों ने शव को उतारकर उसका पंचनामा करवाया। परिजनों ने बताया कि रानीदेवी की मौत बीमारी के चलते हुई है।
उनको कोई शिकायत नहीं करनी है। सवाल उठता है कि एक लाश बारह घंटे तक ट्रेन में बाकी मुसाफिरों के साथ भला कैसे सफर कर सकती है। रास्ते में कई जीआरपी थाने थे। वहां पर लाश को उतारा जा सकता था। लाश की वजह से ट्रेन में सफर करने वाले बाकी मुसाफिरों को भी परेशानी आई होगी। रेलवे ने इस बातों पर ध्यान नहीं दिया। हालांकि इस बारे में सीनियर डीसीएम लखनऊ अजीत सिन्हा का कहना है कि रेलवे में ऐसा कोई प्रावधान नहीं हैं। जिसमें लाश घर तक पहुंचाई जा सके। ऐसे मामलों में परिजनों की गुजारिश और बाकी मुसाफिरों के ऐतराज न करने पर ही लाश को ले जाने दिया जा सकता है। एसओ जीआरपी वीके सिंह का कहना है कि कंट्रोल से इसकी सूचना मिली थी। परिजनों ने बताया कि रानीदेवी की मौत बीमारी के चलते हुई है।