{"_id":"612cfc379ac567262c593d67","slug":"pratapgarh-jewelery-and-cash-worth-eight-lakh-rupees-looted-from-sararah-saraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : बेखौफ बदमाशों ने सराफ को आतंकित कर आठ लाख रुपये के गहने लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : बेखौफ बदमाशों ने सराफ को आतंकित कर आठ लाख रुपये के गहने लूटे
Mon, 30 Aug 2021 09:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 30 Aug 2021 09:12 PM IST
सार
आसपास के लोगों के आने से पहले बदमाश सुरेश सोनी की स्कूटी भी लेकर राजापुर बाजार की ओर भाग निकले। लूट की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खोजबीन के बाद पुलिस सीसीटीवी में कैद बदमाशों की तलाश करने लगी। राजापुर में कई चक्कर लगा चुके बदमाशों को सुरेश पहचान लिया।
विज्ञापन
Crime Scene
विस्तार
अमेठी जनपद के गौरीगंज थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरवा सरायभागमानी निवासी सुरेश सोनी ने चार साल से उदयपुर थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार में हरिकेश गौड़ की दुकान किराए पर लेकर आभूषण की दुकान खोल रखी है। सोमवार की शाम वह दुकान बंद कर करीब साढ़े चार बजे स्कूटी से घर जा रहा था। जब वह बक्सी का पुरवा गांव के पास पहुंचा। तभी दो नकाबपोश बदमाश सामने से आ गए। उन लोगों ने उसकी स्कूटी में धक्का देकर उसे गिरा दिया। उसके गिरते ही बदमाश उसकी जेब से 45 हजार रुपये व डिग्गी में रखा साढ़े सात लाख के आभूषण से भरा थैला लूट लिए। विरोध करने पर उसे मारने की धमकी देने लगे।
आसपास के लोगों के आने से पहले बदमाश सुरेश सोनी की स्कूटी भी लेकर राजापुर बाजार की ओर भाग निकले। लूट की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खोजबीन के बाद पुलिस सीसीटीवी में कैद बदमाशों की तलाश करने लगी। राजापुर में कई चक्कर लगा चुके बदमाशों को सुरेश पहचान लिया। सुरेश के अनुसार उसके साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले मनोज कुमार सोनी निवासी सैंठा बाजार गौरीगंज अमेठी है। उसकी शिनाख्त के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में निकल पड़ी। सीओ लालगंज जगमोहन ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की हकीकत का पता लगाया जा रहा है। बदमाशों की तलाश में अमेठी पुलिस टीम रवाना हो गई है।