फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Innocent girl dies in car collision on highway

प्रतापगढ़: हाईवे पर कार की टक्कर से मासूम बालिका की मौत

Sat, 29 Aug 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Innocent girl dies in car collision on highway
कटरामेदनीगंज चौराहे के समीप सड़क हादसे में बालिका की मौत के बाद जुुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर कार की टक्कर से मासूम बालिका की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हंगामे की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के द्वारिका नरहरपुर निवासी अजय सोनी परिवार के साथ नासिक में रहकर टेंपो चलाता है। दो माह पहले वह अपने तीन बच्चों को लेकर घर आया। वहां से दो दिन पहले अपनी मां से मिलने के लिए कटरामेदनीगंज आया था। यहां उसकी मां शीतला माता मंदिर के करीब परचून की दुकान चलाती है। शनिवार को अजय की पांच वर्षीय बेटी आरोही अपनी दादी के पास खेल रही थी। दोपहर में अचानक सुखपालनगर की ओर जा रही बेकाबू कार ने ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सड़क किनारे खेल रही आरोही को टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक परिजन उसे लेकर उपचार के लिए अस्पताल जाते तब तक उसकी मौत हो गई। यह देख परिजन बिलखने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसआई कोतवाली भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से बातचीत के बाद बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

नासिक में ही रुक गई थी आरोही की मां
अजय सोनी परिवार के साथ नासिक में ही रहता है। दो माह पहले अजय नासिक से बेटी आरुषि, आरोही व बेटे आदर्श को लेकर घर चला आया। उसकी पत्नी अपने छोटे दो साल के बेटे के साथ वहीं रुक गई थी। खबर मिलने पर आरोही की मां भी बिलखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस चौकी के करीब दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग
सिविल लाइन पुलिस चौकी से दस कदम दूर अंबेडकर चौराहे पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। चर्चा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई। सूचना के बाद भी सिविल लाइन चौकी की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
बाद में फोर्स लेकर नगर कोतवाल पहुंचे। पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने दौड़ाकर तीन आरोपियों को दबोच लिया। उनसे साथियों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
नगर कोतवाली के अंबेडकर चौराहे पर शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे दो बाइकों से पांच लोग पहुंचे। दोनों बाइकों पर सवार लोग कुछ दूरी पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बीच एक युवक ने अपने साथी को कल्लू नाम से बुला दिया। कुछ दूरी पर खड़े युवक ने समझा कि वह उसे बुला रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षों ने अपने साथियों को बुला लिया।

कुछ देर में दस की संख्या में दोनों पक्ष के लोग बाइक लेकर पहुंच गए। उन लोगों के बीच मारपीट होने लगी। चर्चा रही कि लोगों ने फायरिंग भी की। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर हो रहे बवाल की जानकारी के बाद भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचना बेहतर नहीं समझे। घटना की जानकारी मिलने पर नगर कोतवाल फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस को देखते ही हमलावर भाग निकले। पुलिस ने तीन लोगों को दबोच लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीन लोगों से साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। फायरिंग की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed