फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh house killer's businessman's house killer spoke

प्रतापगढ़ में मृतक दवा कारोबारी के घर हत्यारोपी के परिजनों ने बोला धावा 

Mon, 08 Apr 2019 01:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh house killer's businessman's house killer spoke
raja bhaiya - फोटो : प्रयागराज
मृतक दवा कारोबारी के घर रविवार को सुलह का दबाव बनाने के लिए हत्यारोपी के परिजनों ने धावा बोल दिया। परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए लोगों ने घर की छत पर चढ़कर दरवाजा बंद कर लिया। शोरशराबे पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन दबंगों के आगे असहाय नजर आए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। गांव में बवाल की आशंका को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के डेरवा बिकरा निवासी दवा कारोबारी रजत केसरवानी की शुक्रवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के चाचा गिरीश की तहरीर पर पुलिस ने बाजार के रहने वाले दिलीप जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रजत की मौत के बाद गमजदा परिजन रविवार दोपहर घर के भीतर मौजूद थे। इस दौरान दिलीप की पत्नी के साथ बड़ी संख्या में बाइक सवार वहां पहुंच गए। यह देख लोग सहम गए। सभी मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर दिलीप की पत्नी किरन समेत अन्य लोग मारपीट पर उतर आए। जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


रजत के परिजन जान बचाने के लिए मकान की छत पर चढ़ गए और दरवाजा बंद कर लिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को आते देख हमलावर वहां से भाग निकले। इस मामले में गिरीश की तहरीर पर पुलिस ने किरन जायसवाल, रमेशचंद्र, सुरेशचंद्र, राकेशचंद्र, सुमित जायसवाल, आशू जायसवाल, ऋतिक, अंशू जायसवाल, अमित जायसवाल, सोनू, विशाल जायसवाल, संदीप जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना से मृतक के परिवार के लोग बुरी तरह भयभीत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
पुलिस बनी रही लापरवाह
डेरवा बाजार  के दवा कारोबारी रजत केसरवानी की हत्या के बाद भी पुलिस लापरवाह बनी रही। डेरवा बाजार में पुलिस चौकी है। इसके बावजूद मृतक के घर पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे। जबकि शनिवार को अधिकारियों ने सुरक्षा का आश्वासन दिया था। घटना की खबर मिलने के बाद भी डेरवा चौकी की पुलिस समय से नहीं पहुंची।  लोगों का कहना था कि यदि पुलिस ऐसे ही लापरवाह बनी रही तो फिर किसी की जान जा सकती है। 
 
बेटे रजत की मौत के बाद पिता संतोष केसरवानी व परिवार के लोग सदमे में हैं। रविवार दोपहर हत्यारोपी दिलीप के परिजनों द्वारा घर पर धावा बोलने से सभी लोग खौफजदा हो गए। छत पर जान बचाने के लिए चढ़े संतोष से हमलावरों की दबंगई बर्दाश्त के बाहर हुई तो वह नीचे कूदने लगे। हालांकि लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इस बीच एक हमलावर को परिवार के लोगों ने दबोच लिया। लेकिन साथी उसे छुड़ाकर ले जाने में कामयाब रहे। 

दवा कारोबारी रजत केसरवानी की हत्या के आरोपी दिलीप जायसवाल जेठवारा पुलिस ने जेल भेज दिया। जेठवारा एसओ ने बताया कि दिलीप को मोहनगंज तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर पुलिस ने पहले ही बरामद कर ली थी। 
इनसेट-
रजत के करीबियों से भी होगी पूछताछ 
दवा कारोबारी रजत केसरवानी की हत्या के बाद जेठवारा पुलिस गहन छानबीन कर रही है। उसके करीबियों से भी पूछताछ होगी। रजत के मोबाइल की पुलिस को तलाश है। पुलिस काल डिटेल निकालने के बाद यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आखिरी बार उसकी बात किससे हुई है। वह किसके बुलाने पर बाहर गया था। भले ही हत्यारोपी बताए जा रहे दिलीप को जेल भेजा गया है लेकिन हत्या की कहानी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जिसके चलते पुलिस हर बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। 

डेरवा बाजार के दवा कारोबारी रजत केसरवानी की हत्या के बाद पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक रघुराजप्रताप सिंह राजा भैया रविवार को उनके घर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे। उन लोगों को हर हाल में इंसाफ मिलेगा। रजत की मां व भाई घटना की जानकारी देते समय फफक कर रोने लगे। इस मौके पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, डॉ. केएन ओझा, पूर्व हाजी मुन्ना, डॉ. असलम रहीमी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 


00000000000000000

अंगूठा लगवाने के बाद कोटेदार ने नहीं दिया राशन
जगेशरगंज। अंगूठा लगवाने के बाद भी कोटेदार ने राशन नहीं दिया। अंतू थाना क्षेत्र के बांसी गांव निवासी रंजीत का आरोप है कि वह कोटेदार के पास राशन लेने गया था। अंगूठा लगवाने के बाद भी उसे राशन नहीं दिया। विरोध करने पर कोटेदार के पति व बेटे ने उसे मारा पीटा और भगा दिया। उसने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed