{"_id":"e84e99d0fc8b6434af952ee7f51d1036","slug":"pratapgarh-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सेल्समैन की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सेल्समैन की मौत, साथी घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात गायघाट के समीप सड़क हादसे में एक सेल्समैन की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
नगर कोतवाली के पूरे केशवराय गांव निवासी आविद (25) पुत्र शेर अली कानपुर बूट हाऊस में सेल्समैन के पद पर काम करता था।
शनिवार की रात करीब आठ बजे वह अपने साथी अनूप सिंह (32) पुत्र इन्द्रभवन निवासी चौरा अंतू के साथ बाइक से घर जा रहा था। गायघाट के समीप पूरे केशवराय गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सड़क किनारे खून से लथपथ देख कर राहगीरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने आविद को मृत घोषित कर दिया। अनूप सिंह का प्राथमिक उपचार करके इलाहाबाद रेफर कर दिया। हादसे की खबर आविद के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।